CG News: सक्ती के एकलव्य छात्रावास में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

Date:

सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है। जिले के एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास, ग्राम पलाड़ी खुर्द में रहने वाले 9वीं कक्षा के एक छात्र का शव छात्रावास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद छात्रावास परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतक छात्र की पहचान उमेश कंवर के रूप में हुई है, जो ग्राम बासिन का निवासी था और छात्रावास में रहकर कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रहा था।

बाथरूम में मिला शव

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब अन्य छात्र बाथरूम पहुंचे, तो उन्होंने उमेश को फंदे से लटका हुआ देखा। घटना की सूचना तत्काल छात्रावास प्रबंधन को दी गई। इसके बाद छात्र को तुरंत सक्ती जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, घटना के बाद छात्रावास के अन्य छात्रों और मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG News: शराब दुकानों में अनियमितता पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, दो उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में गड़बड़ी, अधिक कीमत...

CG News: दुर्ग में बाल श्रम के लिए ले जाए जा रहे 16 बच्चे रेस्क्यू, एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बाल श्रम के...

ब्रैडफोर्ड में PoJK हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन, ब्रिटिश कश्मीरी समुदाय ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाई आवाज

ब्रैडफोर्ड (यूके): पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में हिंसा और...