CG News: सड़क के गड्ढों में धान रोपकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, लंबे समय से मरम्मत नहीं होने पर जताई नाराजगी

Date:

खैरागढ़। जिले के ग्राम उदयपुर में जर्जर सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध तेज हो गया है। लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने और कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं होने का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने गड्ढों में धान की रोपाई कर प्रशासन और संबंधित विभागों का ध्यान सड़क की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी ने किया।

बारिश में सड़क बनी परेशानी का कारण

बारिश के बाद ग्राम उदयपुर की सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है। इससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।

विभागों को आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी ने आरोप लगाया कि सड़क की समस्या को लेकर PWD और PMGSY विभाग के अधिकारियों को कई बार जानकारी दी गई। इसके अलावा सड़क की मरम्मत के लिए लिखित आवेदन भी सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क सुधार की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं को सड़क पर धान रोपकर विरोध दर्ज कराना पड़ा।

‘जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन होगा’

गुलशन तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस की ओर से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरत है। स्कूली बच्चों, किसानों, मजदूरों और वाहन चालकों को खराब सड़क के कारण लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कुर्रे, हेमराय जंघेल, माधो पटेल, रोशन धुर्वे, बलराम साहू, लोमश बघेल, परसोत्तम जंघेल, राजेंद्र निषाद, सुमिरन वर्मा, मोहित पटेल, भागीरथी साहू, तामेश्वर जंघेल, नंदकुमार जंघेल, अजय जंघेल, मन्नू लोधी और दीना जंघेल सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG Crime: जीवनसाथी ऐप पर बना रिश्ता, शादी का झांसा देकर 1.67 लाख की ठगी; निजी फोटो वायरल करने की धमकी

खैरागढ़। ऑनलाइन मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए पहचान बढ़ाकर शादी...

CG News: 14 साल की छात्रा का दो महीने तक पीछा करने का आरोप, 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के मोपका इलाके में नाबालिग छात्रा को...