दुर्ग: कांवड़ यात्रा पर निकली महिला पर एसिड से जानलेवा हमला, चेहरा झुलसा; साथ में मौजूद बच्चे भी घायल

Date:

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कांवड़ यात्रा पर निकली एक महिला पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने तेजाब (एसिड) से हमला कर दिया। इस खौफनाक वारदात में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है, जबकि उसके साथ मौजूद दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

अरसनारा और रेवलीडीह के बीच की घटना

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित महिला अपने दोनों बच्चों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकली हुई थी। इसी दौरान अरसनारा और रेवलीडीह के बीच एक सुनसान इलाके में बाइक पर सवार होकर अज्ञात युवक पहुँचे। इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं, आरोपियों ने महिला पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

इस अचानक हुए हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसके बच्चे भी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

पुलिस की जांच और तलाश जारी

वारदात की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल हमलावरों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है। वारदात के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दुर्ग में कांवड़ यात्रा के दौरान एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांवड़ यात्रा के...

रायगढ़ में शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग, गोली लगने से घायल; आरोपी फरार

रायगढ़। जिले के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा...

बिलासपुर बाल सुधार गृह में रेप के आरोपी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। सरकंडा स्थित बाल सुधार गृह में मंगलवार को...