ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Date:

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चांदनी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में मातम के साथ ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

ट्रेलर के नीचे आए दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से चांदनी चौक की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक ट्रेलर के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद मौके पर माहौल गमगीन हो गया।

शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मृतकों के शव सड़क पर रखकर रोंगा-बांकीमोंगरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है और तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।

स्पीड ब्रेकर और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक की मांग

ग्रामीणों ने चांदनी चौक क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने, भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग प्रशासन के सामने रखी। लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अमरदीप आंचल और बांकीमोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने हादसे के बाद ट्रेलर चालक के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त कर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा के इंतजाम जल्द लागू नहीं होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दुर्ग में कांवड़ यात्रा के दौरान एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांवड़ यात्रा के...

रायगढ़ में शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग, गोली लगने से घायल; आरोपी फरार

रायगढ़। जिले के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा...

बिलासपुर बाल सुधार गृह में रेप के आरोपी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। सरकंडा स्थित बाल सुधार गृह में मंगलवार को...