ऑपरेशन बाज की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान की परछी से 291 पाव अवैध शराब बरामद, कोचिया गिरफ्तार

Date:

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत साइबर सेल और चिल्फी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बोड़तरा कला में छापेमार कार्रवाई कर एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 291 पाव देशी प्लेन शराब और बिक्री की रकम बरामद की है।

किराना दुकान की परछी में छिपाकर रखी थी शराब

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोड़तरा कला निवासी सुखनंदन जायसवाल (46 वर्ष) अपनी पूजा जनरल किराना दुकान की परछी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री करने की तैयारी में है।

सूचना मिलते ही साइबर सेल और थाना चिल्फी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर गवाहों की मौजूदगी में दुकान और आसपास के स्थानों की तलाशी ली।

तीन बोरियों से मिली 291 पाव शराब

तलाशी के दौरान दुकान की परछी में रखी तीन बोरियों से भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जांच में दो बोरियों में 100-100 पाव और तीसरी बोरी में 91 पाव शराब मिली।

इस तरह पुलिस ने कुल 291 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी मात्रा 52.38 बल्क लीटर बताई गई है, जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 23,280 रुपये है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नकद भी पुलिस ने बरामद किए।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी सुखनंदन जायसवाल के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही के नेतृत्व में साइबर सेल एवं चिल्फी पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।

ऑपरेशन बाज के तहत लगातार कार्रवाई

मुंगेली जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार ऑपरेशन बाज अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 20 अगस्त 2026 तक अवैध शराब के खिलाफ जिले में कुल 302 मामले दर्ज किए गए हैं और 308 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इस दौरान पुलिस ने कुल 685.09 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 68 हजार 922 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 27 मोटरसाइकिल और एक चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और मिट्टी से भरे 4 ट्रैक्टर जब्त; मचा हड़कंप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनन और...

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 मजदूरों की मौत; 7 गंभीर घायल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार देर रात...