CG News: बंद मकान में मिली पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश, बाहर लगा था ताला; हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Date:

मुंगेली/लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक बंद मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की लाशें करीब 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही हैं। मकान के बाहर ताला लगा था, जबकि अंदर से तेज दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई।

कई दिनों से नजर नहीं आए थे दंपति

घटना लोरमी के ग्राम नवलपुर की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान नंद कुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरी कश्यप के रूप में हुई है। दोनों इसी मकान में साथ रहते थे। पिछले कुछ दिनों से पड़ोसियों ने उन्हें बाहर आते-जाते नहीं देखा था।

मकान से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला खुलवाया, जिसके बाद अंदर दोनों के शव बरामद हुए।

बाहर से ताला लगा होने से बढ़ा शक

मकान के बाहर से ताला लगा होना पूरे मामले को संदिग्ध बना रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर किसी भी तरह के साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो, इसके लिए आसपास के लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई।

फोरेंसिक और साइबर टीम जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम और साइबर सेल की मदद ली है। टीम ने घर के अंदर से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फिंगरप्रिंट समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को भी सुरक्षित किया जा रहा है।

साइबर टीम मृतक दंपति के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले दोनों की किन लोगों से बातचीत हुई थी और आखिरी बार उनके घर कौन आया था।

संपत्ति विवाद से लेकर पुरानी रंजिश तक जांच के दायरे में

पुलिस दंपति के पारिवारिक संबंधों, संपत्ति विवाद, आपसी रंजिश, पुराने विवाद और लेन-देन समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के लोगों और मृतकों के परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।

इसके अलावा पुलिस आसपास के CCTV कैमरों और गांव में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों व वाहनों की जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी या घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शादीशुदा बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में...

CG Crime News: महादेवघाट रोड पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में...