CG Crime News: अवैध शराब के खिलाफ महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 ठिकानों पर दबिश; 9 आरोपी गिरफ्तार

Date:

महासमुंद। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में महासमुंद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 ठिकानों पर दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 34.860 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10,808 रुपये बताई गई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है।

पिथौरा में दो जगह कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ़ में सूचना के आधार पर दबिश देकर 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। मामले में मोहन वासुदेव और रवि वासुदेव को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, लहरौद पड़ाव स्थित हमर ढाबा में कार्रवाई के दौरान 3.240 लीटर देसी शराब जब्त की गई। इस मामले में शरद तिवारी, फेगन प्रजापति और राजेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी कमलेश डडसेना फरार है।

बसना और पटेवा में भी दबिश

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बिजराभाटा में पुलिस ने पंकज गुप्ता को 6 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा। इसके अलावा दुधीपाली के ताला पुल के पास राकेश नायक के कब्जे से 3.600 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

पटेवा पुलिस ने ग्राम टूरीडीह के पास NH-53 पर जांच के दौरान हरिवंश मिर्धा को मोटरसाइकिल से 5.580 लीटर देसी शराब का परिवहन करते पकड़ा। पुलिस ने शराब के साथ करीब 15 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की।

सरायपाली में भी कार्रवाई

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपाली में पुलिस ने दबिश देकर इच्छापुर निवासी दिनेश सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1.440 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

पुलिस ने सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की नजर

महासमुंद पुलिस के अनुसार जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण, बिक्री या परिवहन होने की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शादीशुदा बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में...

CG News: बंद मकान में मिली पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश, बाहर लगा था ताला; हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

मुंगेली/लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र...

CG Crime News: महादेवघाट रोड पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में...