Calcium Rich Foods: शरीर सही ढंग से चलता रहे इसके लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। रेगुलर डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर बोन्स को मजबूत बनाए रखना जा सकता है।
Calcium Rich Foods: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। हड्डियां कमजोर होने पर शरीर को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। हम रेगुलर डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम उपलब्ध करा सकते हैं। जिससे बोन्स को मजबूती मिल सकेगी। बता दें कि कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
केला, पालक से लेकर नट्स तक कैल्शियम के बेहतरीन सोर्स हैं। इन्हें डाइट में शामिल कर आप खुद को फिट बनाए रख सकते हैं। हेल्दी फूड्स हड्डियां मजबूत बनाने के साथ ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर करते हैं।
6 कैल्शियम रिच फूड्स करेंगे कमाल
नट्स – काजू, बादाम, किशमिश जैसे नट्स कैल्शियम समेत पोषक तत्वों का भंडार माने जाते हैं। इनका रेगुलर सेवन हड्डियां मजबूत बनाने का काम करता है। इनमें मैग्नीशियम और फास्फोरस भी होता है जो कि कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने करने में मददगार होते हैं।
पालक – हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर कैल्शियम पाया जाता है और पालक उनमें से एक है। पालक में प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, आयरन भी पाया जाता है। इससे हड्डियां बेहतर पोषण हासिल कर पाती हैं।
केला – केले को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम समेत ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना एक केला खाने की सलाह देते हैं। इसे खाने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स – कैल्शियम की कमी पूरी करने में डेयरी प्रोडक्ट्स बेहद मददगार होते हैं। दूध, दही और पनीर जैसे उत्पाद कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स हैं और ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
विटामिन डी रिच फूड्स – हड्डियों को मजबूती देने के लिए विटामिन डी से भरी चीजें खाना भी बेहद जरूरी है। दरअसल, हड्डियों में कैल्शियम अवशोषित करने के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है। ऐसे में डाइट में विटामिन डी युक्त चीजें भी जरूर लें।
संतरा – कैल्शियम वैसे तो विटामिन सी का बड़ा सोर्स माना जाता है, लेकिन इसमें कैल्शियम भी भरपूर होता है। इसका सेवन हड्डियां मजबूत बनाने में मददगार होता है। संतरा खाने से हड्डियों की गंभीर बीमारियां का खतरा कुछ हद तक कम हो सकता है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)