CG Crime News: रक्षाबंधन से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 महिला चोर गिरफ्तार; 12 लाख के जेवर बरामद

Date:

रायपुर। रक्षाबंधन से पहले बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रायपुर पुलिस ने चेन स्नैचिंग और आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस की पैदल सर्चिंग टीम और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं भीड़भाड़ वाले बाजारों और मेला स्थलों को निशाना बनाती थीं। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं और बच्चों के गले से सोने की चेन, लॉकेट और अन्य आभूषण चोरी किए जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, नकदी, दोपहिया वाहन और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

7 चोरी की वारदातों का खुलासा

पुलिस की पूछताछ में दोनों महिला आरोपियों ने रायपुर में चोरी की 7 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों और बरामद जेवरों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के अनुसार, रक्षाबंधन के मद्देनजर शहर के बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। इसी दौरान पुलिस की पैदल सर्चिंग टीम को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके आधार पर दोनों महिलाओं को पकड़ा गया।

गोल बाजार से मेला स्थलों तक करती थीं रेकी

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी महिलाएं गोल बाजार, महादेव घाट, इतवारी बाजार समेत अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों और मेला स्थलों पर घूमती थीं। यहां भीड़ का फायदा उठाकर वे महिलाओं और बच्चों के गले से सोने की चेन, लॉकेट और अन्य कीमती आभूषण निकाल लेती थीं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान नंदिनी राजपूत और सानिया मरकाम के रूप में की है। दोनों रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई गई हैं।

आरोपी महिला के पति का भी आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नंदिनी राजपूत का पति मोहन राजपूत गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। पुलिस के अनुसार, वह वर्तमान में नारकोटिक एक्ट से जुड़े मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है।

त्योहारी सीजन में बढ़ाई गई निगरानी

रक्षाबंधन के दौरान बाजारों और प्रमुख स्थानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रायपुर पुलिस ने सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल सर्चिंग टीमों की तैनाती के साथ-साथ CCTV कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन में चोरी और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शादीशुदा बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में...

CG News: बंद मकान में मिली पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश, बाहर लगा था ताला; हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

मुंगेली/लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र...

CG Crime News: महादेवघाट रोड पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में...