CG News: सक्ती के एकलव्य छात्रावास में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

Date:

सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है। जिले के एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास, ग्राम पलाड़ी खुर्द में रहने वाले 9वीं कक्षा के एक छात्र का शव छात्रावास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद छात्रावास परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतक छात्र की पहचान उमेश कंवर के रूप में हुई है, जो ग्राम बासिन का निवासी था और छात्रावास में रहकर कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रहा था।

बाथरूम में मिला शव

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब अन्य छात्र बाथरूम पहुंचे, तो उन्होंने उमेश को फंदे से लटका हुआ देखा। घटना की सूचना तत्काल छात्रावास प्रबंधन को दी गई। इसके बाद छात्र को तुरंत सक्ती जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, घटना के बाद छात्रावास के अन्य छात्रों और मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IT नियमों के उल्लंघन पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो साल में 50 OTT प्लेटफॉर्म किए गए ब्लॉक

नई दिल्ली। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लील, आपत्तिजनक और कानूनों...

कुएं में गिरा तेंदुआ, सरोना वन परिक्षेत्र में वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सरोना वन परिक्षेत्र...

CG News: गरियाबंद में अवैध प्रवासियों और किरायेदारों का सघन सत्यापन, देवभोग पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

गरियाबंद:छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत...