जतमई धाम में महिला के गले से 2 तोले की सोने की चेन चोरी, 6 महिलाओं समेत 7 संदिग्ध हिरासत में

Date:

छुरा। जतमई धाम में दर्शन करने पहुंची 55 वर्षीय महिला के गले से करीब 2 तोले की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई चेन की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर महाराष्ट्र के नागपुर से जुड़े 6 महिलाओं समेत 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे जतमई धाम में काफी भीड़ थी। इसी दौरान महिला दर्शन करने में व्यस्त थी और उनके गले से सोने की चेन गायब हो गई। महिला को कुछ समय बाद चेन चोरी होने की जानकारी हुई, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

शिकायत मिलते ही पुलिस ने जतमई धाम और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियां पुलिस के सामने आईं। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस एक काले रंग की कार क्रमांक MH 49 CS 2471 तक पहुंची।

पुलिस ने संभावित रास्तों पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया। कार में सवार लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने नागपुर, महाराष्ट्र के 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

6 महिलाएं समेत 7 संदिग्ध हिरासत में

पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए संदिग्धों में रौनक पानतावणे (30), सीमा पात्रे (40), विध्या उफाडे (30), मुस्कान पात्रे (26), मीना खडसे (35), नंदिनी पाथरे (30) और छाया उफाडे (50) शामिल हैं। इनमें छह महिलाएं हैं।

पुलिस का कहना है कि संदिग्धों के कब्जे से चोरी हुई सोने की चेन जैसी वस्तु बरामद हुई है। हालांकि, बरामदगी और संदिग्धों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

क्या किसी गिरोह से जुड़े हैं संदिग्ध?

इस मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हिरासत में लिए गए संदिग्ध किसी संगठित चेन स्नैचिंग गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। साथ ही धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर हुई अन्य चोरी की घटनाओं से इनके संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल CCTV फुटेज से शुरू हुई जांच संदिग्ध कार तक पहुंची और इसके बाद 6 महिलाओं समेत 7 संदिग्ध पुलिस की हिरासत में आए हैं। पुलिस की पूछताछ और आगे की जांच में ही यह स्पष्ट होगा कि जतमई धाम की यह घटना महज एक वारदात थी या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो चैनमाउंटेन मशीनें जब्त

छुरा/फिंगेश्वर। जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के...