Health Tips: सेहत के लिए खजाना है एक मुट्ठी चना, जानिए इसके फायदे

Table of Content

Health Tips : एक मुट्ठी चना रोजाना खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। जानिए इसे अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल कैसे करें?

Health Tips : चना को सुपरफूड कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि यह प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का भरपूर स्रोत है। एक मुट्ठी चना रोजाना खाने से आप कई स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। आइए जानते हैं चना खाने के मुख्य फायदे और इसे अपनी डाइट में शामिल करने के अलग-अलग तरीके…

हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाना

चना प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। यदि आप रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाते हैं, तो यह शरीर की ताकत को बढ़ाने और हड्डियों की बीमारियों से बचाव में सहायक होता है। यह खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत फायदेमंद है।

वजन करता है कम

जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए चना किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें प्रोटीन और फाइबर की अधिकता होती है, जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती। अगर आप स्नैक्स के तौर पर फ्राई या ऑयली चीजें खाने के जगह एक मुट्ठी भूना हुआ चना खाते हैं, तो यह आपको कैलोरी के अधिक सेवन से बचाने के साथ-साथ वजन कम करने में सहायक होगा।

पाचन में सुधार लेकर आता है

चना फाइबर का बेहतरीन स्रोत है, जो आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और आंतों की सेहत को बेहतर बनाता है। इसे रोजाना खाने से पेट हल्का रहता है और एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।

चना खाने के अलग-अलग तरीक

भीगा हुआ चना: रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसे खाएं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
भूना हुआ चना: इसे स्नैक्स के रूप में खाएं। यह पोषण के साथ-साथ क्रंची फ्लेवर भी देता है।
चना चाट: इसमें टमाटर, प्याज, धनिया और नींबू मिलाकर एक स्वादिष्ट और हेल्दी चाट बना सकते हैं।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved