कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, कमरे का दरवाजा तोड़ने पर मिली लाश

Date:

कोटा: राजस्थान के कोटा में NEET की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा खुशबू पटेल की मौत का मामला सामने आया है। घटना शहर के लैंडमार्क सिटी इलाके की है। मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली खुशबू अपनी छोटी बहन खुशी के साथ कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

मंगलवार शाम काफी देर तक खुशबू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसे लेकर उसकी छोटी बहन को चिंता हुई। उसने पड़ोसियों की मदद ली और काफी प्रयास के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर खुशबू फंदे से लटकी मिली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्रा की मौत के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खुशबू ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रायपुर में दर्दनाक हादसा: काम पर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह एक...

शादीशुदा बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में...

CG News: बंद मकान में मिली पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश, बाहर लगा था ताला; हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

मुंगेली/लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र...