Pushpa 2 Box Office Day 20: मंगलवार को पुष्पा 2 का मीटर डाउन रहा या हाई, जान लें अब तक का टोटल कलेक्शन

Table of Content

Pushpa 2 Box Office Day 20: सुकुमार की ओर से निर्देशित पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं 20वें दिन इसने कितनी कमाई की.

Pushpa 2 Box Office Day 20: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल तीसरे वीक में भी धुआंधार कमाई कर रहा है. कलाकार और क्रू तक सभी पैन-इंडिया फिल्म की वर्ल्डवाइड सफलता का जश्न मना रहे हैं. अब एक्शन थ्रिलर 1600 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. सुकुमार की ओर से निर्देशित फिल्म ने हिंदी बेल्ट में अभी तक 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं 20 दिन इसने कितना का कलेक्शन किया.

पुष्पा 2 ने 20 दिनों में कितने करोड़ की कमाई की
इंडस्ट्री ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2: द रूल ने 20वें दिन सुबह और दोपहर के शोज को मिलाकर 5.02 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 1080.62 हो गया. वहीं पहले वीक में मूवी ने 725.8 करोड़ कमाए थे. हालांकि दूसरे वीक में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई और यह 264.8 करोड़ पर पहुंच गई. 25 दिसंबर को वरुण धवण की फिल्म बेबी जॉन भी रिलीज हो रही है. जिसके बाद एक्शन थ्रिलर की कमाई में सुस्ती की उम्मीद है.

पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन
Pushpa 2 Box Office Collection Day 1- 174.90 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 2- 93.8 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 3- 119.25 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 4- 141.05 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 5- 64.1 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 6- 51.55 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 7- 43.35 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 8- 19.03 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 9- 36.4 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 10- 63.3 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 11- 76.6 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 12- 27.75 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 13- 24.25 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 14- 20.55 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 15- 17.75 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 16- 14.3 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 17- 22.75 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 18- 32.95 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 19- 12.25 करोड़ रुपये
Pushpa 2 Box Office Collection Day 20- 5.02 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन- 1080.62 करोड़ रुपये

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved