राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में पूरे किए दो साल, बोले- “हर भारतीय की आवाज़ सत्ता तक पहुँचाना ही मेरा लक्ष्य

Date:

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को इस पद पर अपने दो साल पूरे होने के अवसर पर देशवासियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य संसद में हर भारतीय की आवाज़ को मजबूती से उठाना है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए। इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा – हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना।”

अपने संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान उन्होंने जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाया। उन्होंने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे विषयों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

गौरतलब है कि जून 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटें मिलने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का संवैधानिक पद संभाला था। इससे पहले लगातार दो लोकसभा कार्यकाल तक विपक्ष के किसी भी दल के पास आवश्यक संख्या नहीं होने के कारण यह पद लगभग 10 वर्षों तक खाली रहा।

राहुल गांधी गांधी परिवार के तीसरे सदस्य हैं जिन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले उनके पिता राजीव गांधी और माता सोनिया गांधी भी इस पद पर रह चुके हैं।

अपने संदेश के अंत में राहुल गांधी ने देश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “सड़क से संसद तक, आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। सफर लंबा है, लेकिन संकल्प वही है – आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा।”

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सकरी के अटल आवास में बदहाली से परेशान रहवासी, बोले- गटर से भी बदतर हैं हालात

बिलासपुर। बिलासपुर के सकरी स्थित अटल आवास में रहने...