अस्पताल में 11 दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद अंतत: लोकप्रिय पंजाबी गायक राजवीर जवंदा जिंदगी की जंग हार गए। आज यानी बुधवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। अब राजवीर के निधन के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। ये पोस्ट उन्होंने अपने एक्सीडेंट के एक दिन पहले किया था। पोस्ट में राजवीर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
दूसरी तरफ, लोकप्रिय पंजाबी गायक राजवीर जवादां के निधन के बाद उनका नया गाना रिलीज़ किया गया है, जो लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गाने में देसी बीट्स और आधुनिक म्यूज़िक का शानदार मेल देखने को मिला। राजवीर जवादां की इस नई प्रस्तुति को उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और यूट्यूब पर लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं।
Heartbreaking to hear about the untimely passing of Rajvir Jawanda.
— Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) October 8, 2025
After days of brave struggle, he left us too soon.
Your soulful voice and vibrant spirit will echo in our hearts forever. Rest in eternal peace, Rajvir. pic.twitter.com/QW4WboSPgz
पंजाबी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक राजवीर जवादां के निधन होने के बाद उनका नया गाना रिलीज़ किया गया है जो रिलीज़ होते ही वायरल हो गया। इस गाने में देसी बीट्स और आधुनिक म्यूज़िक का खूबसूरत संगम देखने को मिला।
राजवीर जवादां, जो अपने पारंपरिक पंजाबी अंदाज़ और ऊर्जावान आवाज़ के लिए जाने जाते रहे हैं, इस आखिरी गाने में अपने गाने में गांव की मिट्टी की खुशबू और युवाओं की धड़कनों को एक साथ पिरोया है। गाने के म्यूज़िक वीडियो में बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और डांस सीक्वेंस हैं जो दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।
रिलीज़ के कुछ ही घंटों में यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस ने इसे “राजवीर का अब तक का सबसे बेहतरीन गाना” बताया। म्यूज़िक क्रिटिक्स के अनुसार, यह गाना आने वाले हफ्तों में पंजाबी चार्ट्स पर टॉप करेगा।
कैसे और कहां हुआ था राजवीर का एक्सीडेंट
राजवीर जवंदा, शादीशुदा थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं. कई रिपोर्टों के अनुसार, राजवीर शिमला जा रहे थे, तभी सोलन जिले के बद्दी के पास उनकी मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो गया. उन्हें पहले सोलन जिले के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बताया गया है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. रिपोर्टों के अनुसार, राजवीर के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं थीं और वह पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
राजवीर जवंदा कौन थे?
पंजाब में जन्मे राजवीर जवंदा को ‘तू दिस पैंदा’, ‘खुश रेहा कर’, ‘सरदारी’, ‘सरनेम’, ‘आफरीन’, ‘लैंडलॉर्ड;, ‘डाउन टू अर्थ’ और ‘कंगनी’ जैसे गानों से पंजाबी संगीत जगत में पहचान मिली थी. उन्होंने सूबेदार जोगिंदर सिंह (2018), जिंद जान (2019) और मिंडो तासीलदारनी (2019) जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था.





