दिल्ली में आज से शुरू हो रही ‘महिला सम्मान योजना’ और ‘संजीवनी योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें जरूरी डॉक्यूमेंट

Table of Content

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में आज से ‘महिला सम्मान योजना’ और ‘संजीवनी योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में आज से ‘महिला सम्मान योजना’ और ‘संजीवनी योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू जाएंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे और आप के लिए वोट डालने की अपील करेंगे। क्योंकि इन दोनों योजनाओं का फायदा तभी होगा। जब दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी सरकार आएगी।

दरअसल, दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदमी पार्टी ने महिलाओं का आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ और 60 प्लस उम्र के सभी बुजुर्गों के निशुल्क इलाज के लिए’संजीवनी योजना’ की घोषणा की है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली की सत्ता में आने पर महिलाओं को 21,00 रुपए हर महीना दिए जाएंगे और बुजुर्गों के इलाज का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। इन दोनों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन महिलाओं और बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन होगा। उन्हें गारंटी के तौर पर एक कार्ड बनाकर दे दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए केवल वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है।

क्या है दिल्ली सरकार की संजीवनी योजना

जिन बुजुर्गों का संजीवनी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। वो कार्ड दिखाकर दिल्ली के किसी भी सरकारी और निजी अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। हालांकि, यह योजना केवल दिल्ली के वोटर्स के लिए ही होगी। किसी बाहरी राज्य के बुजुर्ग को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। वहीं दिल्ली के अमीर और गरीब सभी वर्गों के बुजुर्गों को इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना की शुरुआत विधानसभा चुनाव के बाद ही हो सकेगी। अभी केवल कार्ड ही बनाए जा रहे हैं।

क्या है दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना

वहीं महिला सम्मान योजना केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा। जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है। इसके साथ ही महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इस योजना के तहत दिल्ली की महिला को विधानसभा चुनाव के बाद 2100 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा, जो पहले से ही दिल्ली सरकार से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन ले रही है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved