संभल: बोलेरो ने बाइक और युवक को 2 किमी तक घसीटा, सड़क पर निकलती रही चिंगारी

Table of Content

Sambhal Bolero Accident : उत्तर प्रदेश के संभल में दर्दनाक घटना हो गई। बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो बाइक और युवक को घसीटते ले गई। युवक की सोमवार (30 दिसंबर) को मौत हो गई।

Sambhal Bolero Accident : उत्तर प्रदेश के संभल में दर्दनाक घटना हो गई। बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक बाइक सहित बोलेरो में फंस गया। बोलेरो चालक ने गाड़ी रोकी नहीं बल्कि युवक को घसीटते ले गया। एक किमी तक घिसटने के बाद युवक सड़क पर गिर गया। बोलेरो ने बाइक को 2 किमी तक घसीटा। गंभीर घायल युवक की सोमवार (30 दिसंबर) को मौत हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सड़क पर दौड़ रही बोलेरो से चिंगारी निकल रही है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के असमोली बायपास की है।

ससुराल से घर जा रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद निवासी सुखबीर की संभल के बसला में ससुराल है। सुखबीर रविवार शाम को बाइक से ससुराल से घर जा रहा था। असमोली बायपास पर मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक बोलेरो में फंस गई। बाइक सवार युवक घिसटता गया। फिर सड़क पर गिर गया। बाइक 2 किलोमीटर तक बोलेरो सवार घसीटते हुए ले गया।

बोलेरो को तलाश रही पुलिस
बोलेरो के पीछे चल रही एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने हादसे का वीडियो बनाया। सूचना पर पुलिस पहुंची। बाइक सवार युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved