
riyanka Chopra Returns To India For this Reason: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से भारत लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके लूज पजामा और क्रॉप टॉप ने सभी का ध्यान खींचा।
प्रियंका ने इस लुक को एक मैचिंग कैप के साथ पूरा किया और जैसे ही वो एयरपोर्ट से बाहर आईं, उन्होंने फैंस और पैपराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के भारत लौटने की अब क्या वजह है? दिलचस्प बात ये है कि हर कोई सोच रहा है कि पीसी अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘पाणी’ के प्रमोशन या कोई दूसरे प्रोजेक्ट के सिलसिले में भारत आई हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। चलिए आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा के भारत वापस आने का कारण।
प्रियंका चोपड़ा के लुक ने उड़ाए होश
मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा का ये ‘देसी अवतार’ उनके प्रशंसकों को बहुत भा रहा है। हल्का मेकअप और काले चश्मे के साथ प्रियंका ने अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ कैमरों के सामने पोज दिए। उनकी सादगी ने यहां सभी का दिल जीत लिया। हालांकि, इस बार उनकी बेटी मालती मैरी उनके साथ नहीं थीं।