पेट की समस्या और मोटापा कर देगा छूमंतर, आपके किचन में है रामबाण घरेलू उपाय

Table of Content

Home Remedies : भुना हुआ जीरा और काला नमक एक ऐसा रामबाण घरेलू उपाय है, जो आपके पेट की समस्याओं और मोटापे को छूमंतर कर सकता है। जानें कैसे करें इसका सेवन…

Home Remedies : जंक फूड की अधिकता और व्यायाम की कमी से पाचन तंत्र कमजोर होता है, साथ ही वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में लोग महंगी दवाइयों और जिम की ओर रुख करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही इन समस्याओं का समाधान छुपा हुआ है? भुना हुआ जीरा और काला नमक एक ऐसा रामबाण घरेलू उपाय है, जो आपके पेट की समस्याओं और मोटापे को छूमंतर कर सकता है।

मोटापा घटाने में सहायक

जीरा आपके शरीर में मौजूद कैलोरी को कम करता है। काला नमक भी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इन दोनों को मिलाकर नियमित सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

गैस और कब्ज का समाधान

पेट की गैस और कब्ज जैसी समस्याएं कई लोगों को परेशान करती हैं। भुने हुए जीरे का सेवन करने से आंतों की कार्यक्षमता बेहतर होती है, जिससे गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। काले नमक का उपयोग इन समस्याओं को और भी जल्दी ठीक करने में मदद करता है।

भुने हुए जीरे और काले नमक का सेवन कैसे करें?

1. पाउडर बनाकर सेवन कर सकते हैं

  • 2 चम्मच भुना हुआ जीरा और 1 चम्मच काला नमक लें।
  • दोनों को पीसकर पाउडर बना लें।
  • इसे रात के भोजन के बाद आधा चम्मच गर्म पानी के साथ लें।

2. पानी में उबालकर पी सकते हैं

    • 1 गिलास पानी में 1 चम्मच भुना हुआ जीरा डालें।
    • इसे 5 मिनट तक उबालें और फिर इसमें चुटकी भर काला नमक मिलाएं।
    • यह पानी सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

    (Desclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। अगर आपका मोटापा हद से ज्यादा है या फिर गैस की समस्या बार-बार होती है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

    Alisha Rana

    Politics

    Sports

    Contact

    Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

    Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
    Email: newsincindia@gmail.com
    Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

    Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved