वियतनाम में बड़ा हादसा: 32 पर्यटकों से भरी नाव समुद्र में पलटी, 15 भारतीय टूरिस्टों की मौत; तेलंगाना-आंध्र के थे रहने वाले

Date:

हनोई / नई दिल्ली: वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप (Phu Quoc Island) से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। शनिवार सुबह 36 लोगों से भरी एक टूरिस्ट बोट अचानक गहरे समुद्र में पलट गई। इस दुखद हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बोट पर कुल 32 भारतीय सवार थे, जिनमें से अधिकांश लोग भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों के रहने वाले थे।

स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने हादसे के तुरंत बाद युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया, जिसके चलते 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

तट से महज 400 मीटर दूर हुआ हादसा

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह भयानक हादसा उस समय हुआ जब यह नाव पर्यटकों को ‘होन मे रुट’ (Hon May Rut) से न्गोआई द्वीप की सैर कराने ले जा रही थी। नाव अभी तट से महज 400 मीटर दूर ही पहुंची थी कि अचानक समुद्र की लहरों के बीच असंतुलित हो गई और पलट गई। नाव पलटते ही चीख-पुकार मच गई और स्थानीय गोताखोरों व रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाना शुरू किया।

एक्टिव हुआ भारतीय दूतावास, हेल्पलाइन जारी

इस भीषण त्रासदी की खबर मिलते ही हनोई स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy) तुरंत एक्शन मोड में आ गया है। दूतावास के अधिकारी वियतनामी सुरक्षा और आपातकालीन एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं ताकि घायलों को बेहतर इलाज और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा सके।

पीड़ितों और उनके परिजनों की सहायता व जानकारी के लिए भारतीय दूतावास ने एक स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि भारत में बैठे परिजन अपने लोगों के बारे में अपडेट प्राप्त कर सकें। मृतकों के शवों को जल्द से जल्द भारत लाने की कानूनी प्रक्रियाओं को भी तेज कर दिया गया है।

मुख्य स्रोत: India.Com – Hindi

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नेपाल में जलप्रलय से मची तबाही, 8 लोगों की मौत; कई लापता, पुल-घर और सड़कें बहीं

काठमांडू/नई दिल्ली। नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में बुधवार, 26...

त्रिकुंडा जलाशय में दर्दनाक हादसा, लीकेज ठीक करने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में त्रिकुंडा जलाशय बांध...

पत्नी की हत्या कर आंगन में जलाया शव, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी; DNA रिपोर्ट से खुला राज

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक...