9109571790 से रहें सावधान! उमेश यादव नामक व्यक्ति GST अधिकारी बनकर कर रहा ऑनलाइन ठगी, रायपुर सहित कई शहरों के कारोबारी सतर्क रहें

Date:

रायपुर। देशभर में साइबर अपराधियों द्वारा सरकारी विभागों का नाम लेकर ठगी करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल के दिनों में रायपुर के कई व्यापारियों और उद्यमियों ने बताया कि उन्हें ऐसे फोन कॉल 9109571790 इस नंबर से प्राप्त हुए, जिनमें कॉल करने वाला खुद को GST विभाग का अधिकारी या प्रतिनिधि बताता है। कॉल करने वाले का नाम उमेश यादव है और उसका इमेल आईडी omesh665@gmail.com है। जांच में यह सामने आया है कि कॉल के दौरान दावा किया जा रहा है कि संबंधित कंपनी का GST रिटर्न या टैक्स जमा नहीं हुआ है या आप किस व्यक्ति से जीएसटी का कार्य करवा रहे हैं और तत्काल भुगतान नहीं करने पर नोटिस, जुर्माना या बैंक खाते पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने ऐसे कॉल आने पर सतर्क रहने की अपील की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित मामले में आधिकारिक एजेंसियों की जांच या कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पीड़ितों के अनुसार, ठग अक्सर सरकारी भाषा का इस्तेमाल करते हैं और खुद को अधिकारी बताकर लोगों पर मानसिक दबाव बनाते हैं। कई मामलों में वे फर्जी नोटिस, नकली पहचान पत्र, व्हाट्सएप पर PDF, ईमेल या वेबसाइट के लिंक भी भेजते हैं ताकि सामने वाले को विश्वास हो जाए कि कॉल वास्तव में किसी सरकारी विभाग से आया है।

ऐसे करते हैं ठगी

  • GST, Income Tax, RBI, बैंक या किसी सरकारी एजेंसी का नाम लेकर कॉल करना।
  • कंपनी का GST लंबित होने या रिटर्न में गड़बड़ी का दावा करना।
  • तुरंत भुगतान करने का दबाव बनाना।
  • व्हाट्सएप या SMS के माध्यम से संदिग्ध लिंक भेजना।
  • UPI, QR Code या बैंक खाते में तत्काल रकम जमा कराने को कहना।
  • OTP, नेट बैंकिंग, PAN, GST लॉगिन या अन्य संवेदनशील जानकारी मांगना।
  • विशेषज्ञों की सलाह

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि कोई भी सरकारी विभाग सामान्यतः फोन पर तत्काल भुगतान के लिए दबाव नहीं बनाता और न ही OTP, UPI PIN या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी मांगता है। यदि ऐसा कोई कॉल प्राप्त हो तो संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी की पुष्टि करें।

क्या करें

  • अनजान नंबर से आए ऐसे कॉल पर तुरंत भरोसा न करें।
  • किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच करें।
  • OTP, UPI PIN और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
  • भुगतान करने से पहले GST पोर्टल या अपने CA से पुष्टि करें।
  • यदि ठगी का प्रयास हुआ हो तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

नोट: इस प्रकार की घटनाओं के संबंध में अभी सिर्फ हमें शिकायत मिली है। हो सकता है कि किसी व्यक्ति ने पुलिस केस भी दर्ज किया हो, लेकिन उसकी जानकारी हमें नहीं मिली है। हम जल्द ही इसका पता लगाने का भी कार्य कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related