Raipur News: लिव-इन में रह रही B.Ed छात्रा की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान; पार्टनर हिरासत में

Date:

रायपुर: राजधानी रायपुर के बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक B.Ed छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के शरीर और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने उसके साथ रहने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका कांकेर जिले की रहने वाली थी

मृतका की पहचान भारती नेताम (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कांकेर जिले के कोकपुर गांव की रहने वाली थी और रायपुर के विकास महाविद्यालय में B.Ed की पढ़ाई कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक, भारती पिछले करीब 6-7 महीने से कोंडागांव निवासी सावंत बघेल के साथ बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

बहन ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका की बड़ी बहन देविका नेताम ने पुलिस को बताया कि सावंत बघेल किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में होने के शक को लेकर अक्सर भारती से विवाद करता था और उसके साथ मारपीट भी करता था।

देविका के अनुसार, घटना से एक दिन पहले भारती ने फोन कर बताया था कि सावंत ने उसके साथ फिर मारपीट की है। उसने घर लौटने की इच्छा जताई थी, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसके बाद बहन ने उसे ऑनलाइन 3 हजार रुपये भेजे थे।

इलाज के दौरान हुई मौत

परिजनों के मुताबिक, 4 अगस्त की रात उन्हें सूचना मिली कि भारती को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग 5 अगस्त को रायपुर पहुंचे।

हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस के अनुसार, मृतका की बाईं आंख के नीचे, गर्दन के पीछे चोट और खून जमने के निशान मिले हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुजगहन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मुख्य संदेही सावंत बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पेपर लीक विवाद पर विपक्ष पर बरसे रामदास अठावले: बोले- ‘झारखंड में पेपर लीक पर राहुल गांधी चुप क्यों?’

नई दिल्ली:देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, 16.61 करोड़ के बकाया लोन पर बैंक ने जारी किया नीलामी नोटिस

मुंबई/शाहजहांपुर: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी...

Indian Railways: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग

बिलासपुर: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की...

CG Breaking: गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति पर सरकार का बड़ा फैसला, संभागायुक्तों और कलेक्टरों से मांगे प्रस्ताव

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति को...