राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, 16.61 करोड़ के बकाया लोन पर बैंक ने जारी किया नीलामी नोटिस

Date:

मुंबई/शाहजहांपुर: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी और वित्तीय मुश्किलों में घिर गए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बकाया 16.61 करोड़ रुपये के लोन की वसूली के लिए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित उनकी दो संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक ने संबंधित संपत्तियों पर नीलामी का नोटिस चस्पा किया है।

16.61 करोड़ रुपये की बकाया राशि का मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक का दावा है कि राजपाल यादव पर ब्याज सहित 16.61 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी है। यदि निर्धारित समय के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो 9 सितंबर को ई-ऑक्शन (ऑनलाइन नीलामी) के माध्यम से संपत्तियों की बिक्री की जाएगी।

फिल्म निर्माण के लिए लिया गया था लोन

बताया जा रहा है कि यह लोन अभिनेता की फिल्म निर्माण परियोजना के लिए लिया गया था। समय पर भुगतान नहीं होने के कारण मूल राशि पर ब्याज और अन्य देनदारियां बढ़ती गईं, जिसके बाद बैंक ने वसूली की कार्रवाई तेज कर दी। रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेता की पत्नी और मां भी इस ऋण में गारंटर के रूप में शामिल थीं।

परिवार ने कहा- बैंक से बातचीत जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजपाल यादव के परिवार का कहना है कि यह मामला पुराना है और बैंक के साथ भुगतान को लेकर बातचीत जारी है। परिवार ने उम्मीद जताई है कि समाधान निकल जाएगा और नीलामी की नौबत नहीं आएगी।

पहले से चल रहे हैं कानूनी मामले

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब राजपाल यादव पहले से ही एक पुराने चेक बाउंस मामले से जुड़े कानूनी विवादों का सामना कर रहे हैं। हालांकि, इस नए मामले में अभिनेता की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पेपर लीक विवाद पर विपक्ष पर बरसे रामदास अठावले: बोले- ‘झारखंड में पेपर लीक पर राहुल गांधी चुप क्यों?’

नई दिल्ली:देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...

Indian Railways: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग

बिलासपुर: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की...