Bilaspur Crime: कर्ज चुकाने शराब दुकान लूटने पहुंचे नकाबपोश, लॉकर नहीं टूटा तो शराब और DVR लेकर हुए फरार

Date:

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में लूट की कोशिश का पुलिस ने खुलासा किया है। मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कर्ज के दबाव में शराब दुकान की नकदी लूटने की योजना बनाकर पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार 3 अगस्त की रात करीब 3:30 बजे चार नकाबपोश युवक गतौरा की शराब दुकान पहुंचे। आरोपियों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को चाकू दिखाकर धमकाया और मारपीट करने के बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर आरोपी लॉकर तक पहुंचे और उसे खोलने के लिए ग्राइंडर कटर व छेनी का इस्तेमाल किया, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी लॉकर नहीं खुल सका।

लॉकर नहीं टूटने पर आरोपी दुकान से शराब की बोतलें, दो मोबाइल फोन और CCTV का DVR लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मिले सुरागों के आधार पर अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, स्कूटी, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी और चाकू समेत लूटे गए दोनों मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इससे पहले मोपका स्थित शराब दुकान को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों की आवाजाही अधिक होने के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि गतौरा में वारदात के बाद आरोपियों ने CCTV का DVR नष्ट करने के इरादे से नदी में फेंक दिया था। मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों से पूछताछ में शराब दुकानों को निशाना बनाने से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जमीन खरीदी के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप, दास जी साहू ने CBI जांच की मांग की

तिल्दा-नेवरा। जमीन खरीदी के नाम पर किसानों से कथित...

केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने की तैयारी, विधानसभा ने फिर भेजा प्रस्ताव

तिरुवनंतपुरम: केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने की मांग...

CG NEWS: GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, सरकारी खरीद में 113% की बढ़ोतरी; ₹130 करोड़ की बचत

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने पारदर्शी और तकनीक आधारित सुशासन के...