CG NEWS: GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, सरकारी खरीद में 113% की बढ़ोतरी; ₹130 करोड़ की बचत

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने पारदर्शी और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में आयोजित Government e-Marketplace (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ को GeM Sustainable Procurement Award से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान राज्य में GeM के व्यापक उपयोग और इसके माध्यम से सरकारी खरीद के मूल्य एवं मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सरकारी खरीद में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इस उपलब्धि से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

सरकारी खरीद में 113% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ में GeM के माध्यम से कुल सरकारी खरीद ₹3,935 करोड़ तक पहुंच गई। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 113 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

राज्य सरकार के अनुसार, विभागों, निगमों और स्थानीय निकायों की खरीद को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने से सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, खुली प्रतिस्पर्धा और बेहतर मूल्य निर्धारण को बढ़ावा मिला है।

GeM के माध्यम से होने वाली खरीद का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होने से प्रक्रिया अधिक ऑडिट योग्य और जवाबदेह भी बनी है।

एक साल में ₹130 करोड़ की बचत

डिजिटल और प्रतिस्पर्धी खरीद व्यवस्था का सीधा असर राज्य के राजकोष पर भी पड़ा है। वित्त वर्ष 2025-26 में GeM के जरिए प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार ने करीब ₹130 करोड़ की बचत की।

वहीं, पिछले तीन वित्त वर्षों में GeM पर प्रतिस्पर्धी बोली के जरिए राज्य ने कुल ₹235 करोड़ की बचत हासिल की है।

MSE से ₹1,800 करोड़ की खरीद

GeM के बढ़ते इस्तेमाल से सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSEs) को भी सरकारी बाजार में अधिक अवसर मिले हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में MSEs से सरकारी खरीद 61 प्रतिशत बढ़कर ₹1,800 करोड़ हो गई।

राज्य सरकार के मुताबिक, यह निर्धारित 25 प्रतिशत MSE खरीद लक्ष्य से काफी अधिक है। GeM के जरिए छोटे उद्यमों को सीधे सरकारी मांग तक पहुंच बनाने का अवसर मिलता है, जिससे बिचौलियों पर निर्भरता कम होती है।

महिला उद्यमियों और SC/ST कारोबारियों को भी फायदा

सरकारी डिजिटल खरीद व्यवस्था में महिला उद्यमियों और SC/ST स्वामित्व वाले उद्यमों की भागीदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

वित्त वर्ष 2025-26 में:

महिला उद्यमियों से खरीद में 97% की वृद्धि

SC/ST उद्यमियों को दिए गए ऑर्डर में 108% की वृद्धि
स्टार्टअप्स से खरीद में 178% की वृद्धि
इन आंकड़ों के मुताबिक, GeM प्लेटफॉर्म सरकारी खरीद में नए और उभरते उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने टीम छत्तीसगढ़ को दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने GeM Sustainable Procurement Award मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी शासन के प्रति छत्तीसगढ़ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से सरकारी खरीद को अधिक प्रतिस्पर्धी, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के साथ-साथ MSME, स्टार्टअप, महिला उद्यमियों और SC/ST समुदाय के उद्यमियों के लिए अवसर बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

GeM के जरिए सुशासन को नई पहचान

GeM के 10वें स्थापना दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान राज्य में डिजिटल और पारदर्शी खरीद व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

राज्य सरकार का कहना है कि GeM के बढ़ते इस्तेमाल से न केवल सरकारी खरीद में पारदर्शिता और वित्तीय बचत बढ़ी है, बल्कि स्थानीय उद्यमों, MSMEs, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स को भी सरकारी बाजार में अपनी भागीदारी बढ़ाने का अवसर मिला है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जमीन खरीदी के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप, दास जी साहू ने CBI जांच की मांग की

तिल्दा-नेवरा। जमीन खरीदी के नाम पर किसानों से कथित...

केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने की तैयारी, विधानसभा ने फिर भेजा प्रस्ताव

तिरुवनंतपुरम: केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने की मांग...

CG NEWS: स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा 10वीं की दो नाबालिग छात्राएं लापता, मचा हड़कंप; अपहरण का केस दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक मामला...