RAIPUR NEWS: अवंती विहार में पेड़ कटाई के दौरान बिजली लाइन पर गिरी बड़ी डाल, खंभा और तार क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे लोग

Date:

रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंती विहार इलाके में पेड़ कटाई के दौरान बड़ा हादसा टल गया। एक मकान के सामने पेड़ की कटाई के दौरान उसकी भारी-भरकम डाल अचानक बिजली के तारों पर जा गिरी। डाल के गिरने से बिजली के खंभे और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

जानकारी के अनुसार, अवंती विहार क्षेत्र में आरके राठौर के मकान के सामने पेड़ की कटाई के लिए मजदूरों को बुलाया गया था। इसी दौरान पेड़ की एक बड़ी डाल बिजली की लाइन से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

बिजली बंद होने से टला बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय इलाके में बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम चल रहा था, जिसके चलते कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद थी। लोगों का कहना है कि यदि उस वक्त बिजली चालू होती और क्षतिग्रस्त तार जमीन या आसपास के मकानों के संपर्क में आते, तो गंभीर हादसा हो सकता था।

घटना के समय आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

सुरक्षा मानकों को लेकर उठे सवाल

पेड़ की कटाई बिजली के तारों के बेहद करीब किए जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कटाई के दौरान पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई। उनका कहना है कि बिजली लाइनों के आसपास इस तरह पेड़ काटने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली लाइनों के आसपास पेड़ कटाई या अन्य कार्य कराने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

बिजली विभाग की टीम मौके पर

घटना के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन एवं खंभे की मरम्मत का काम शुरू किया। विभाग की टीम द्वारा बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG NEWS : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में मंगलवार सुबह...

CG NEWS: चोरों ने फिर मंदिर को बनाया निशाना, शिव मंदिर का ताला तोड़कर घंटे और पूजन सामग्री ले गए

सरिया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में मंदिरों...