CG NEWS : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Date:

    रायगढ़। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर एक मरीज का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतक की पहचान 55 वर्षीय नारद लहरे के रूप में हुई है, जो सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भिखामपुरा गांव का रहने वाला बताया गया है।

    इलाज के लिए दो दिन पहले हुआ था भर्ती

    जानकारी के मुताबिक, नारद लहरे पीलिया से पीड़ित था और करीब दो दिन पहले इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुआ था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अस्पताल के गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर उसका शव मिला।

    घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    फिलहाल घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मृतक के परिजनों और अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

    Share post:

    spot_imgspot_img

    Popular

    More like this
    Related

    CG NEWS: चोरों ने फिर मंदिर को बनाया निशाना, शिव मंदिर का ताला तोड़कर घंटे और पूजन सामग्री ले गए

    सरिया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में मंदिरों...