Bemetara News: तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, 17 से 18 बच्चे थे सवार

Date:

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 17 से 18 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में कई बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिंघपुर-झाल मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक स्कूल बस क्रमांक CG 25 A 0218 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और ड्राइवर-कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।

घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया

बस से बाहर निकालने के बाद घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल हादसे में घायल बच्चों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव की कार्रवाई की गई। दुर्घटना के कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

स्कूल बसों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बच्चों को ले जाने वाली बसों की रफ्तार, चालक की सावधानी और वाहन की तकनीकी स्थिति की नियमित जांच को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG News: बंद मकान में मिली पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश, बाहर लगा था ताला; हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

मुंगेली/लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र...

CG Crime News: महादेवघाट रोड पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में...