Mahasamund News: गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 60.920 किलो गांजा जब्त; 6 आरोपी गिरफ्तार

Date:

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने कुल 60.920 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख 46 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले नेटवर्क का खुलासा

पुलिस के अनुसार, गांजा तस्करी का नेटवर्क ओडिशा से महाराष्ट्र, नागपुर और मुंगेली तक फैला हुआ होने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के अलावा बाइक, कार और मोबाइल फोन समेत करीब 28.22 लाख रुपये की अन्य संपत्ति भी जब्त की है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

NH-53 पर तीन आरोपी गिरफ्तार

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-53 पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा बरामद किया। पुलिस पूछताछ के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

कोमाखान रेलवे स्टेशन पर भी कार्रवाई

गांजा तस्करी के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई कोमाखान रेलवे स्टेशन पर की गई। यहां पुलिस ने दो युवकों के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। उनके कब्जे से भी गांजा बरामद किया गया।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था।

60 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

तीनों मामलों में पुलिस ने कुल 60.920 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 30.46 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन और मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी पुलिस ने जब्त किया है।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG News: ऑपरेशन निश्चय में बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ के 400 किलो गांजे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ...