CG News: सुकमा में नक्सलियों के बड़े डम्प का भंडाफोड़, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Date:

सुकमा। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुकमा पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। भेज्जी थाना क्षेत्र के भण्डारपदर और मुनुरकोंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक बड़े डम्प का पता लगाया। मौके से बड़ी संख्या में हथियार, जिंदा कारतूस, बीजीएल सामग्री और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

23 हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने 24 अगस्त को इलाके में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान चलाया था।

सर्चिंग के दौरान मिले डम्प से कुल 23 हथियार बरामद हुए। इनमें एसएलआर रायफल, .315 बोर रायफल, .410 मस्केट, बीजीएल लॉन्चर, सिंगल शॉट रायफल, 12 बोर रायफल और भरमार बंदूक समेत अन्य हथियार शामिल हैं।

492 जिंदा कारतूस और बड़ी मात्रा में बीजीएल सामग्री

सुरक्षा बलों को डम्प से अलग-अलग हथियारों के 492 जिंदा राउंड मिले हैं। इनमें AK-47, SLR, INSAS, .303, .315 और 12 बोर के कारतूस शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा 66 बीजीएल कारतूस और बड़ी संख्या में खाली खोखे भी बरामद किए गए।

मौके से बीजीएल से जुड़ी सामग्री भी बड़ी मात्रा में मिली है, जिसे सुरक्षा बलों ने जब्त कर लिया है।

240 जिलेटिन स्टिक और 18 किलो गन पाउडर

बरामदगी में हथियारों और कारतूसों के अलावा करीब 240 जिलेटिन स्टिक, लगभग 18 किलो गन पाउडर, टाइगर बम पटाखे, एक्सीलेटर प्लग और देशी हैंड ग्रेनेड समेत अन्य विस्फोटक सामग्री भी शामिल है।

इसके साथ ही बीजीएल सेल, बीजीएल मुंडी और नक्सलियों के उपयोग में आने वाली अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

वर्दी और रोजमर्रा की सामग्री भी मिली

डम्प से सुरक्षा बलों को काली वर्दी, कमर पाउच, बेल्ट, व्हिसिल गार्ड, मंकी कैप, पिट्टू बैग, ड्रम और सोलर प्लेट समेत दवाइयां और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री भी मिली है।

31 मार्च के बाद बड़ी बरामदगी

सुकमा पुलिस के मुताबिक, 31 मार्च 2026 के बाद जिले में एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस इसे नक्सल विरोधी अभियान की अहम सफलता मान रही है।

सुरक्षा बल अब बरामद सामग्री के स्रोत और डम्प से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिल रही सूचनाओं के आधार पर जंगलों में छिपाकर रखे गए अन्य डम्प की तलाश भी लगातार जारी रहेगी।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG News: ऑपरेशन निश्चय में बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ के 400 किलो गांजे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ...

PoJK में बुजुर्ग नेता से कथित यातना का आरोप, Human Rights Council ने जताई गंभीर चिंता

मुजफ्फराबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में एक...