Maharashtra and Jharkhand Vidhan Sabha Election Date Live Updates: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने आज दोनों राज्यों में वोटिंग के तारीखों की घोषणा की। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में जबकि झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे। इसके अलावा आयोग ने यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी की खाली लोकसभा सीट वायनाड में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए नवभारत टाइम्स डॉट कॉम के साथ जुड़े रहें..
20 नवंबर का दिन राज्य के भाग्य का फैसला करेगा- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा, यह दिन राज्य के भाग्य का फैसला करेगा। पिछले 2.5 वर्षों में महायुति द्वारा किए गए कार्य लोगों के सामने हैं। महाराष्ट्र विकास की ओर बढ़ रहा है। राज्य सभी सेवाओं में नंबर 1 है, कल्याणकारी योजनाओं में नंबर 1 है। इसके परिणाम चुनावों में दिखाई देंगे। महायुति पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा CEC बैठक के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं। जेपी नड्डा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे हैं।
#WATCH | Delhi: Union Minister and BJP chief JP Nadda arrives at party headquarters for CEC meeting on #JharkhandElection2024 pic.twitter.com/AONTKHQugQ
— ANI (@ANI) October 15, 2024
भाजपा नेता शाइना एन.सी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा कि हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं। विपक्ष को झटका लगा है क्योंकि हरियाणा के नतीजों के बाद उन्हें पता है कि महाराष्ट्र में हमारी हैट्रिक और ऐतिहासिक जीत होगी। जनता तय करेगी कि किसकी हार और किसकी जीत होगी।
चुनाव आयोग भाजपा से शेड्यूल बनवाता है – कांग्रेस नेता उदित राज
झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता मनोज पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं को एक दिन पहले सोमवार को ही चुनाव की घोषणा की जानकारी मिल गई थी। इस पर कांग्रेस नेता उदित राज ने जेएमएम नेता का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कई लोग यह मानते हैं कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभाव में है। वह भाजपा से ही शेड्यूल बनवाता है।
चुनाव आयोग 5 राज्यों में एक साथ चुनाव नहीं करा पा रहा है – कुंवर दानिश अली
कांग्रेस नेता कुंवर दानिश अली ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा कि एक तरफ ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का प्रचार किया जा रहा है और दूसरी तरफ चुनाव आयोग 5 राज्यों में एक साथ चुनाव नहीं करा पा रहा है। क्यों उपचुनाव इतने दिन से रोके गए? क्या उन्हें डर है कि प्रियंका गांधी जल्दी सदन में प्रवेश कर जाएंगी?
UP By Election: यूपी में कौन से 9 विधानसभा सीट पर होंगे उपचुनाव
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है।
गाजियाबाद सदर सीट
फूलपुर विधानसभा सीट
मझवां विधानसभा सीट
करहल विधानसभा सीट
कुंदरकी विधानसभा सीट
खैर विधानसभा सीट
कटेहरी विधानसभा सीट
सीसामऊ विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। उसके बाद 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा।
झारखंड: मौजूदा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है – अर्जुन मुंडा
भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा कि चुनाव आयोग ने आज तारीख की घोषणा कर दी है, जिसके साथ ही मौजूदा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, युवाओं को ठगा गया है, महिलाओं को प्रलोभन दिया गया है। आम आदमी इनसे त्रस्त है, यहां माफियागिरी चल रही है, कोयला तस्करी चल रही है, घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है। चुनावों की घोषणा के साथ ही इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
By Election Date : यूपी, उत्तराखंड और वायनाड में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के बाद चुनाव आयोग ने उपचुनाव की भी तारीखों की घोषणा कर दी है। यूपी में 9 सीटों पर, वायनाड में 1 लोकसभा सीट पर और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। यूपी और वायनाड में 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि केदारनाथ में 20 नवंबर को। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
Jharkhand Election Schedule LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल
झारखंड में इस बार दो फेज में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 13 नवंबर को होगी और दूसरे फेज की वोटिंग 20 नवंबर को होगी।
झारखंड विधानसभा चुनाव पहला चरण
अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन- 18 अक्टूबर
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख -25 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की जांच -28 अक्टूबर
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि -30 अक्टूबर
मतदान की तिथि -13 नवंबर
मतगणना की तारीख- 23 नवंबर
झारखंड विधानसभा चुनाव दूसरा चरण
अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन-22 अक्टूबर
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख-29 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की जांच-30 अक्टूबर
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि -1 नवंबर
मतदान की तिथि- 20 नवंबर
मतगणना की तारीख- 23 नवंबर
Maharashtra Election Schedule Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल
गैजेट नोटिफिकेशन: 22/10/2024 (एक फेज में चुनाव होंगे)
नॉमिनेशन की अंतिम तिथि : 29/10/2024
नामांकन की जांच : 30/10/2024
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि: 04/11/2024
मतदान की तारीख : 20/11/2024
चुनाव परिणाम : 23/11/2024
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की लूट और भ्रष्टाचार का अंत होगा – भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड चुनाव की घोषणा पर कहा कि चुनाव आयोग ने झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराने का बहुत अच्छा फैसला लिया है। हमें पूरा भरोसा है कि इस चुनाव से झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की लूट और भ्रष्टाचार का अंत होगा। चुनाव आयोग की इस घोषणा से झारखंड मुक्ति मोर्चा को झटका लगा है। हम चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करते हैं।