Trending

ऐश्वर्या राय से तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन का ‘दूसरी शादी’ पर बयान वायरल- ‘चलो मानता हूं कि…’

Table of Content

नई दिल्ली: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 17 साल गुजर गए हैं, लेकिन उनके बीच मतभेद की अफवाहें बीच-बीच में आती रही हैं. अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या राय का अभिषेक के बिना पहुंचना और अभिषेक का ‘डिवोर्स पोस्ट’ लाइक करना, लोगों को अफवाहों पर यकीन करने की वजह दे रही थीं.

निमरत कौर के साथ अफेयर की अफवाहों ने अब आग में घी डालने का काम किया. इस बीच, अभिषेक बच्चन का एक बयान वायरल हो रहा है.

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन इस समय गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन उनके फैंस अभी भी उन्हें बॉलीवुड का पावर कपल मानते हैं. चाहे वह अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन की गैरमौजूदगी हो या निमरत कौर के साथ अभिषेक बच्चन के अफेयर की अफवाहें, उनके रिश्ते को लेकर गलत अटकलें लगाई जा रही हैं और कई लोगों का कहना है कि यह कपल तलाक की ओर बढ़ रहा है. इसी बीच, अभिषेक बच्चन का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने दोबारा शादी करने की बात कहकर अफवाहों का जवाब दिया था.

अभिषेक बच्चन ने जब अफवाहों पर कसा तंज
अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर साल 2014 में अफवाहें थीं कि वे तलाक लेने जा रहे हैं. अभिषेक बच्चन ने उस समय चुप्पी साधने के बजाय इसका जोरदार खंडन किया था और अपने फैंस से झूठे दावों पर ध्यान न देने के लिए भी कहा था. अभिषेक ने एक्स पर लिखा था, ‘चलो मानता हूं कि मैं तलाक ले रहा हूं. मुझे बताने के लिए धन्यवाद! क्या आप मुझे बताएंगे कि मैं कब दोबारा शादी कर रहा हूं?’

(फोटो साभार: X)

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में पहुंचे थे सिर्फ करीबी
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी अप्रैल 2007 में बच्चन परिवार के मुंबई स्थित घर पर हुई थी. मैरिज सेरेमनी भव्य थी, लेकिन यह एक इंटीमेट समारोह था, जिसमें केवल परिवार के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने नवंबर 2011 में अपने पहले बच्चे- आराध्या बच्चन का इस दुनिया में स्वागत किया था.

ऐश्वर्या राय को बच्चन परिवार ने नहीं किया बर्थडे विश!
अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें पिछले कुछ समय से चल रही हैं, खासकर तब जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ससुरालवालों के बिना अपनी बेटी के साथ राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने का फैसला किया था. ऐश्वर्या राय बच्चन ने कल अपना 51 वां जन्मदिन मनाया और अभिषेक बच्चन सहित बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने उन्हें खास मौके पर बधाई नहीं दी, जिससे अटकलों को और भी बल मिला.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved