Trending

लाखों Samsung फैंस के लिए Good News! आ रहा है सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन

Table of Content

Samsung Galaxy Z Flip FE Launch Details: जब भी फोल्डेबल स्मार्टफोन की बात होती है सबसे पहले सैमसंग का नाम लिया जाता है। कंपनी ने हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 को पेश किया था।

हालांकि कंपनी 6th जनरेशन लॉन्च करने के बाद भी अपने इन डिवाइस की कीमत को किफायती नहीं बना पाई है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही फोल्ड और फ्लिप मॉडल का भी FE एडिशन ला सकती है। दरअसल सैमसंग की फैन एडिशन यानी FE सीरीज को फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को ज्यादा लोगों के लिए सुलभ बनाने के लिए जाना जाता है। बस अब इसी सीरीज के तहत नए फोल्ड और फ्लिप मॉडल आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है।

कब लॉन्च होगा Galaxy Z Flip FE?

कोरियाई ब्लॉगर yeux1122 के अनुसार, सैमसंग का पहला बजट फोल्डेबल स्मार्टफोन, Galaxy Z Flip FE, पहले से ही तैयार किया जा रहा है और इसे अगले साल के अंत में Galaxy Z Flip6/Fold6 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग ने अपनी हालिया अर्निंग कॉल के दौरान इस लीक की पुष्टि भी की है। कंपनी ने कहा, “हम उन चीजों पर काम कर रहे हैं जिनसे ज्यादा ग्राहक फोल्डेबल प्रोडक्ट का एक्सपीरियंस कर सकें।

कीमत को कैसे कम करेगा सैमसंग?

हालांकि, एक फोल्डेबल डिवाइस के मामले में कीमत को कम करना काफी मुश्किल काम बन जाता हैं, क्योंकि स्क्रीन और हिंज जैसे खास एलिमेंट्स से समझौता नहीं किया जा सकता। फिर भी, सैमसंग बजट फोल्डेबल में पिछली पीढ़ी के चिपसेट, कम मेमोरी या स्टोरेज और एंट्री-लेवल कैमरा ऑप्टिक्स का इस्तेमाल कर सकता है ताकि इसकी कीमत को कम रखा जा सके।

डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस

आगामी Z Flip FE का डिजाइन और फॉर्म फैक्टर Galaxy Z Flip5/6 के जैसा हो सकता है। इसमें बाहर एक कवर डिस्प्ले और अंदर 6.7 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन हो सकती है और इसे वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX8 सर्टिफिकेशन मिल सकता है। संभावित लॉन्च समय को देखते हुए, डिवाइस के Android 15-बेस्ड OneUI 7 के साथ आने की उम्मीद है और सैमसंग इस फोन के साथ लंबे वक्त तक सॉफ्टवेयर अपडेट दे सकता है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved