Trending

विराट के जन्मदिन पर फैंस ने दी भर भर कर बधाई

Table of Content

विराट के जन्मदिन पर फैंस ने दी भर भर कर बधाई

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन इस बार की बधाई में सबसे खास है उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का पोस्ट, जिसमें उन्होंने पहली बार अपने बेटे अकाय की तस्वीर शेयर की है।

फैंस के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज है और विराट के जन्मदिन को और भी खास बना दिया है।

पहली बार बेटे अकाय की झलक

अनुष्का ने अपने पति विराट के इस खास दिन पर फैंस को बेटे अकाय की पहली झलक दिखाने का फैसला किया। अनुष्का ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें विराट अपने बेटे अकाय को गोद में लेकर पापा की जिम्मेदारियों को निभाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अनुष्का ने कई सारे रेड हार्ट वाले इमोजी भी बनाए हैं, जो उनके प्यार और खुशी को जाहिर कर रहे हैं।

क्यूट अंदाज में नजर आए अकाय और वामिका

इस फोटो में विराट और उनके दोनों बच्चे एक साथ दिख रहे हैं। विराट ने सफेद टी-शर्ट के साथ ब्राउन जींस पहनी हुई है। वहीं, उनकी बेटी वामिका बेज टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में क्यूट लग रही है, जबकि बेटा अकाय सफेद रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहा है। हालांकि, अनुष्का ने दोनों बच्चों के चेहरे पर दिल वाली इमोजी बना दी है, ताकि उनकी प्राइवेसी बनी रहे।

फैंस ने लुटाया अनुष्का की पोस्ट पर प्यार

जैसे ही अनुष्का ने ये तस्वीर शेयर की, वह तेजी से वायरल होने लगी। कुछ ही मिनटों में इस पोस्ट पर तीन लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए। फैंस विराट और उनके बच्चों की इस क्यूट बॉन्डिंग पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर को देख कर फैंस अपने आपको रोक नहीं पा रहे और तरह-तरह के प्यारे कमेंट कर रहे हैं।

अकाय के जन्म के साथ बढ़ा परिवार का प्यार

बता दें कि अनुष्का और विराट के बेटे अकाय का जन्म इसी साल 15 फरवरी को हुआ था। वहीं, उनकी बेटी वामिका अब तीन साल की हो चुकी है। अनुष्का और विराट ने हमेशा अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखा है, लेकिन विराट के इस खास दिन पर अनुष्का ने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा कर उन्हें सरप्राइज दिया।इस तरह विराट का यह बर्थडे उनके परिवार के साथ और भी खास हो गया, और फैंस को भी उनके बच्चों की झलक देखकर खुशी मिली।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved