Trending

वरुण धवन संग समांथा की इंटेंस केमिस्ट्री ने उड़ाए होश, फैंस हुए हैरान

Table of Content

वरुण धवन संग समांथा की इंटेंस केमिस्ट्री ने उड़ाए होश, फैंस हुए हैरान

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार्स वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु स्टारर सीरीज सिटाडेल- हनी बनी अब स्ट्रीम हो चुकी है तथा इसे प्रशंसकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सीरीज के क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक सीन खासतौर पर ख़बरों में है, जिसमें समांथा और वरुण के बीच एक लिपलॉक होता है।

दोनों की स्टीमी किसिंग सीन के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, तथा उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है।

वरुण और समांथा की नई जोड़ी को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि समांथा ने शानदार वापसी की है। सीरीज में समांथा को एक ग्लैमरस अवतार में देखा जा रहा है, चाहे वह एक्शन सीन हो या रोमांटिक पल, हर सीन में वह स्टनिंग दिखाई दे रही हैं। उनके प्रशंसक उनकी फिटनेस के भी दीवाने हो गए हैं। एक सीन में वह मिरर के सामने अपने घावों की जांच करती दिखाई देती हैं, जिसमें उनके मसल्स फ्लॉन्ट होते हैं।

सीरीज में समांथा एवं वरुण एक सीक्रेट मिशन पर हैं, तथा दोनों ने एक से बढ़कर एक स्टंट्स और फाइट सीन किए हैं। यह शो 90 के दशक के सेट पर आधारित है एवं इसे द फैमिली मैन के डायरेक्टर्स राज और डीके ने निर्देशित किया है। यह प्रियंका चोपड़ा के शो सिटाडेल का भारतीय संस्करण है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved