Trending

चीन के मॉल का ये Video देख क्यों भड़क गई पब्लिक, ऐसा क्या है इसमें?

Table of Content

China Uses Human Mannequins: वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि चीन के एक मॉल में स्टोर के बाहर कुछ मॉडल्स को जीवित पुतलों की तरह खड़ा किया गया है. इस वीडियो की खूब आलोचना हो रही है. लोगों ने इसे अमानवीय करार देते हुए इसकी तुलना आधुनिक गुलामी से की है. सोशल मीडिया पर एक मॉल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने नेटिजन्स को चौंका दिया है. इसमें एक स्टोर के बाहर ट्रेडमिल पर कई मॉडल्स को लगातार चलते हुए दिखाया गया है. जाहिर तौर पर लड़कियां लाइव मैनक्विन (पुतले) हैं, जो ट्रेडमिल पर बने अस्थाई रैंप पर कपड़ों की मॉडलिंग कर रही हैं. पुतले की जगह मॉडल्स के इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना की जा रही है. कई यूजर्स ने इसे अमानवीय करार देते हुए इसे गुलामी के बराबर बताया है. यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है. इसे अब तक लगभग 1 करोड़ बार देखा जा चुका है.वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि आईटी आईबी नाम के एक क्लोदिंग स्टोर के बाहर कुछ मॉडल्स को पुतलों की तरह खड़ा किया गया है. यह चीन की एक रिटेल चेन है. लड़कियां स्टोर के बाहर ट्रेडमिल पर रैंपवॉक करती हुई दिखती हैं. इस दौरान कई लोग रुककर लड़कियों को हैरत भरी नजरों से देखते हैं. वहीं, कुछ लोग इस अनोखे नजारे को मोबाइल पर रिकॉर्ड करने भी लगते हैं.आईटीआईबी रिटेल चेन का मानना है कि इससे कस्टमर्स को यह समझने में आसानी होती है कि कपड़े किसी व्यक्ति पर कैसे फिट होते हैं और वे चलते हुए उन कपड़ों में कैसे दिखेंगे. हालांकि, इस वीडियो की कड़ी आलोचना की गई. कई इंटरनेट यूजर्स ने इसकी तुलना आधुनिक गुलामी से की. एक यूजर ने कमेंट किया, यह अमानवीय है. जब हमारे पास डमी हैं, तो इनकी क्या जरूरत है. क्या किसी को मॉडल्स के पैरों का दर्द समझ में नहीं आया. हालांकि, कई यूजर्स इस जॉब से खुश नजर आए. उनका मानना है कि यह तो एक्सरसाइज करने के बदले पैसे मिलने जैसा है.कुछ महीने पहले दुबई के एक मॉल से कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी लोगों ने खूब आलोचना की थी. दुबई फेस्टिवल सिटी मॉल ने अपने एक स्टोर के बाहर पुतलों के बगल में एक फीमेल मॉडल को खड़ा किया था. जब कस्टमर उसके करीब पहुंचते, तो वह अपना पोज बदल देती थी.वायरल हुए इन वीडियोज से एक बात तो स्पष्ट है कि उपभोक्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इनोवेशन एक जरूरी पहलू बनता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही ब्रांड्स को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनके प्रयोग अमानवीय न हों.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved