Trending

शाहरुख खान को धमकी मामले में फैजान खान अरेस्ट: मुंबई पुलिस आरोपी को रायपुर कोर्ट में पेश करेगी

Table of Content

SRK threat case : मुंबई पुलिस ने अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में रायपुर से वकील फैजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा।

SRK Threat Case: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक नया मोड़ आया है। मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते जिस शख्स को एक्टर को धमकी देने के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था, उसे मंगलवार(12 नवंबर को) अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का नाम फैजान खान है और वह पेशे से वकील है। उसे मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरोपी फैजान ने शाहरुख के सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को फोन कर धमकी दी थी। साथ ही 50 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी। पिछले हफ्ते बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस धमकी भरे कॉल की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

वीडियो कॉल से बयान दर्ज कराने की मांगी इजाजत
फैसल खान ने मुंबई पुलिस को पहले बताया था कि वह 14 नवंबर को मुंबई आकर अपना बयान देगा। लेकिन, बाद में कहा कि मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं। फैजल ने इस वजह से मुंबई पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर वीडियो कॉल के माध्यम से अपना बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, मुंबई पुलिस ने उसे इसकी इजाजत नहीं दी। अब मुंबई पुलिस ने फैजल को गिरफ्तार कर लिया है।

बॉलीवुड सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी
बता दें कि बीते कुछ समय से सलमान खान को भी जान से मारने की धमकियां मिली रही हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर सलमान खान को धमकी देने का आरोप है। गैंगस्टर ने सलमान खान को भेजी गई धमकी में कहा था कि वह राजस्थान में बिश्नोई समाज के मंदिर मे जाकर माफी मांगे। हाल ही में सलमान को एक गाने को लेकर भी धमकी दी गई थी। गैंग ने धमकाते हुए कहा था कि गीतकार अब कभी गीत लिखने के काबिल नहीं रहेगा। अब शाहरुख को धमकी मिलने से बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

मुंबई पुलिस ने पहले फैजल से की थी पूछताछ
बांद्रा पुलिस स्टेशन को पिछले हफ्ते शाहरुख खान को धमकी मिलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले को गंभीरता से लिया और फैजल खान को खोजकर रायपुर से हिरासत में लिया था। हालांकि, फैजल ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल खो गया था। फैजल ने पुलिस को अपने मोबाइल खोने की रिपोर्ट दर्ज कराने से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे थे। जिसके बाद पुलिस ने फैजल खान को हिरासत में कुछ देर रखकर छोड़ दिया था।

शाहरुख खान और फैजल का है 30 साल पुराना विवाद?
शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में आरोपी वकील फैजान खान ने पुलिस पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसका और शाहरुख का 30 साल पुराना विवाद है। फैजान ने दावा किया कि उसने 1994 में आई फिल्म ‘अंजाम’ के एक सीन पर शाहरुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें शाहरुख पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। फैजान ने दावा किया था कि किसी ने मुझे इस मामले में फंसाने की कोशिश की है।

फैजान खान ने दी थी अपनी सफाई
फैजान खान ने पुलिस को अपने बचाव में बताया कि उनका मोबाइल 2 नवंबर को गुम हो गया था, जिसकी शिकायत उसने थाने में भी दर्ज कराई थी। फैजान ने कहा कि वह नंबर बंद नहीं करवा पाए, जिसके कारण शायद किसी ने शाहरुख खान को उसी नंबर से धमकी दी होगी। फैजान ने यह भी दावा किया कि यह मुझे फंसाने की साजिश भी हो सकती है। फैजान ने साफ किया कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved