Trending

ना आलीशान होटल ना ही बंगला, इस जगह शोभिता धुलिपाला संग शादी करेंगे नागा चैतन्य, 22 एकड़ में फैला का एरिया

Table of Content

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी खूब ट्रेंड में है, इनकी शादी को लेकर तमाम तरह की जानकारी सामने आ रही है, जो फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होती है. अब दोनों की शादी के वेन्यू को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है.

उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने शादी को लेकर ये दिलचस्प जानकारी दी है. बताया गया है कि इस कपल ने अपनी शादी के लिए अन्नपूर्णा स्टूडियो को चुना है, जिसका कारण जानकर आप भी उनकी तारीफ करने लगेंगे. ऐसा दोनों ने इसलिए किया है क्योंकि अपने दिवंगत दादा और महान एक्टर अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) की आत्मा को श्रद्धांजलि दे सकें.

यादगार बनाना चाहते हैं पल
अन्नपूर्णा स्टूडियो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अक्किनेनी परिवार की विरासत का प्रतीक है. यहीं पर एएनआर की मूर्ति उनके योगदान को सम्मान देती है. यही वजह है कि अब नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने इस जगह को अपने सबसे खास पल के लिए चुना है. उनके करीबी लोगों का कहना है कि नागा चैतन्य का मानना है कि इस ऐतिहासिक जगह पर अपनी शादी की शुरुआत करके वे एएनआर की आशीर्वाद ले सकते हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर नागा चैतन्य या उनके परिवार की तरफ से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है. उनसे जुड़े लोगों का मानना है कि उनका ये कदम नागा चैतन्य की अपनी पारिवारिक विरासत को सम्मान देने और शोभिता के साथ नए जीवन की शुरुआत के लिए काफी सराहनीय है.

फैंस को बेसब्री से इंतजार
बता दें कि जैसे-जैसे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की डेट नजदीक आ रही है, वैसे ही फैंस को ये जानने की उत्सुकता है कि आखिर ये शादी कैसे होगी. दोनों के फैंस शादी को लेकर गूगल सर्च भी कर रहे हैं. सब लोग ये जानना चाहते हैं कि नागा चैतन्य और शोभिता अपने बड़े दिन के लिए और क्या सरप्राइज तैयार कर रहे हैं. अब सवाल ये है कि क्या अन्नपूर्णा स्टूडियो में नागा चैतन्य एक ग्रैंड शादी करेंगे या फिर इस पूरे इवेंट को काफी साधारण रखा जाएगा. इसके लिए फिलहाल उनके तमाम फैंस को शादी का ही इंतजार करना होगा, क्योंकि आमतौर पर सेलेब्स शादी को लेकर पहले जानकारी लीक नहीं करते हैं.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved