Trending

बेटे को कैद करने के लिए महिला ने अपने घर को बनाया जेल, सलाखें बनाने के पीछे बताई चौंकाने वाली वजह

Table of Content

बेटे को कैद करने के लिए महिला ने अपने घर को बनाया जेल, सलाखें बनाने के पीछे  बताई चौंकाने वाली वजह | Thai women convert his house into a jail for her
lions Seen Walking Near Petrol Pump: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. दरअसल, वीडियो में एक पेट्रोल पंप के पास शेरों का बड़ा झुंड टहलते हुए नजर आ रहा है, जिसे एक कार चालक ने अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने काफी सनसनी फैला दी है. इसमें रात के समय एक पेट्रोल पंप के पास 10 से 12 शेरों को टहलते हुए देखा जा सकता है. इस नजारे को देखकर इंटरनेट के दर्शक खौफजदा भी हैं और मंत्रमुग्ध भी हो रहे है, क्योंकि ऐसा दृश्य शायद ही देखने को मिलता है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो गुजरात के गिर क्षेत्र का है, जो एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास है. शेरों की संख्या बढ़ने के कारण कई बार ये इंसानी आबादी के बीच भी दिखाई देने लगते हैं.हालांकि, यह घटना पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले भी कई बार शेर अपने परिवारों के साथ गिर इलाके के गांवों में टहलते हुए देखे गए हैं, जिससे स्थानीयों में डर का माहौल बना रहता है. खासकर रात के समय लोग अपने-अपने घरों से निकलते समय सतर्क रहते हैं.वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि आधी रात को एक कार चालक की सांसें उस वक्त हलक में अटक गई, जब उसकी नजर पेट्रोल पंप के पास शेरों के झुंड पर पड़ी. शुक्र है कि बंदा कार के भीतर था, वरना कुछ भी हो सकता था. हालांकि, इस भयावह मंजर को उसने अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wildtrails.in नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक सैकड़ों लोग लाइक कर चुके हैं. हालांकि, इस वीडियो पर आए लोगों के कमेंट्स से उनके डर और चिंता की झलक साफ नजर आती है. कई यूजर्स का कहना है कि सरकार को सुरक्षा उपायों पर विचार करना चाहिए, ताकि रिहायशी इलाकों में शेरों को इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.एक यूजर ने कमेंट किया, हे भगवान. ये तो कुत्तों की तरह सड़कों पर घूम रहे हैं. ऐसा लगता है कि मानो जंगल से शहर माइग्रेट करने की कोशिश में हैं. दूसरे यूजर का कहना है, मुझे खूंखार बिल्लियां पसंद है, पर मैं ऐसे नजारे का गवाह बनना कतई पसंद नहीं करूंगा, बल्कि ऐसे शहर में ही नहीं रहूंगा जहां शेर खुलेआम सड़कों पर घूमते हों.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved