Trending

द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा बोले खामोश

Table of Content

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ पहुंची। इतना ही नहीं इस शो में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भी इस शो में दिखने वाले हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो में सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल, पापा शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के साथ नजर आ रही हैं।

कुछ ऐसा है नया शो का प्रोमो
प्रोमो में कपिल शर्मा कहते हैं, आ रहे हैं पहली बार सहपरिवार, शनिवार को बनाने फनीवार, केवल द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर। इसके बाद कपिल शत्रुघ्न सिन्हा से कहते हैं, शत्रु सर एक डायलॉग हो जाए। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘खामोश’।

सोशल मीडिया पर प्रशंसक कर रहे हैं पसंद
इस प्रोमो वीडियो को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। कपिल शर्मा और सभी अभिनेताओं के प्रशंसक इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस एपिसोड का उन सभी को बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रोमो पर बहुत सारे लव इमोजी शेयर किए हैं।

पहले भी सामने आ चुकी है झलक
प्रोमो की शुरुआत में सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, ‘जिसको भी शादी करनी है कपिल के शो पर जाओ या उसको भैया बोलना शुरू करो।’ इसके बाद वह कपिल को जहीर इकबाल से मिलवाते हुए कहती हैं, ‘भैया मेरे सैयां से मिलो।’

‘भैया, सैयां से मिलो…,’ सोनाक्षी सिन्हा ने लिए कपिल के मजे, शत्रुघ्न पर भारी पड़ीं पत्नी पूनम

जब पूनम सिन्हा ने खोले शत्रुघ्न सिन्हा के राज
एपिसोड में तब मजेदार मोड़ आता है जब पूनम सिन्हा सेंटर स्टेज पर आ जाती हैं और वह शत्रुघ्न सिन्हा के राज खोलती रहती हैं। जब अर्चना पूरन सिंह शत्रुघ्न से पूछती हैं कि क्या उन्होंने कभी पूनम को ‘सॉरी’ कहा है, तो वह तुरंत जवाब देती हैं, ‘ये कभी सॉरी बोले। भगवान वो दिन भी क्या दिन होगा।’

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved