राजस्थान फोन टैपिंग केस पूर्व CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा गिरफ्तार

Table of Content

Rajasthan phone tapping case: फोन टैपिंग केस राजस्थान का बहुचर्चित मामला है। हाल ही में इस केस में लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी थी।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने राजस्थान फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। बता दें इस मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकेश के खिलाफ फोन टैपिंग का आरोप लगाया था। केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

बता दें फोन टैपिंग केस राजस्थान का बहुचर्चित मामला है। हाल ही में इस केस में लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी थी। बता दें लोकेश शर्मा ने इससे पहले इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने गिरफ्तारी से राहत देने और केस को राजस्थान ट्रांसफर करने का आग्रह किया था। हालांकि बाद में उन्होंने ये याचिका वापस ले ली।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मार्च 2021 में इस मामले में दिल्ली पुलिस को शिकायत दी। इस शिकायत में उन्होंने कहा कि लोकेश शर्मा सहित कुछ भ्रष्ट पुलिस अफसरों ने उनका फोन टेप किया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ये की जांच
केंद्रीय मंत्री की शिकायत के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस केस में जांच की। जांच के बाद पुलिस टीम को लोकेश शर्मा ने ‘कथित’ ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया से मिलने की बात कही थी। हालांकि बाद में लोकेश ने पूर्व सीएम के खिलाफ स्टैंड लेते हुए अपना बयान बदल लिया था। लोकेश शर्मा ने दिल्ली पुलिस को कहा था कि फोन टैपिंग में मेरी कोई भूमिका नहीं है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved