Trending

शिंदे का इस्तीफा, शिवसेना MPs ने PM मोदी से मुलाकात का मांगा समय, CM पर RSS का नया फॉर्मूला

Table of Content

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र की कमान किसके हाथों में होगी, इस पर सस्पेंस लगातार बना हुआ है. इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए नया फॉर्मूला दे दिया है.

Maharashtra Ka CM Kaun Banega: महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे के तीन दिन बाद भी राज्य की कमान किसके हाथों में होगी, इस पर सस्पेंस लगातार बना हुआ है. एकनाथ शिंदे ने राजभवन पहुंचकर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन इस बीच उनकी पार्टी शिवसेना के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए समय मांगा है. इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए एक नया फॉर्मूला दे दिया है.

शिवसेना सांसदों ने क्यों मांगा पीएम मोदी से समय

सीएम शिंदे फिर कमान संभालेंगे ये अभी तय नहीं है. देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली आने के बाद हलचल तेज हुई थी, लेकिन अब वो वापस मुंबई लौट चुके हैं. सीएम पद को लेकर मुंबई में बैठकों का कई दौर चला, लेकिन बात तो दिल्ली से फाइनल होनी है. शिवसेना सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेके सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए समय मांगा है. सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसदों ने पीएम मोदी से एकनाथ शिंदे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का अनुरोध करने वाले है.

आरएसएस प्रमुख ने सीएम पद को लेकर दिया ये फॉर्मूला!

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए उठापठक और बैठकों का दौर लगातार जारी है. इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में बीजेपी आलाकमान के साथ बैठक की है. दावा किया जा रहा है कि संघ प्रमुख ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने की सिफारिश की है. भले ही पद की समय सीमा हो. देवेंद्र फडणवीस भी कल दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मिले थे.

तो क्या ढाई-ढाई साल के सीएम की बनेगी थ्योरी

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए एक सीएम और 2 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला जारी रह सकता है. वहीं, ढाई-ढाई साल के सीएम पद की भी थ्योरी सामने आ रही है. पहले ढाई साल एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन सकते हैं. वहीं, अगले ढाई साल देवेंद्र फडणवीस को कमान मिल सकती है.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved