Trending

Bollywood News: करीना-रणबीर ने उतारी आरती, आदर जैन-अलेखा के रोका सेरेमनी में कपूर खानदान की धूम

Table of Content

Aadar Jain- Alekha Advani: रीमा जैन के बेटे आदर जैन का अलेखा आडवाणी संग रोका हो गया है। रोका में कजिन बहन करीना-करिश्मा और भाई रणबीर कपूर ने कपल की आरती कर शुभकामनाएं दीं।

Aadar Jain- Alekha Advani roka ceremony Pics: बॉलीवुड की कपूर फैमिली में इस वक्त खुशियों का माहौल है। दिवंगत ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे आदर जैन का हाल ही में गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी संग रोका हुआ है। इस खास दिन के लिए कपूर खानदान ने अपने मुंबई स्थित घर पर रोका सेरेमनी का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था जिसकी तमाम तस्वीरें अब सामने आई हैं।

आदर जैन और अलेखा के रोका में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर, सैफ अली खान नव्या नवेली नंदा समेत कपूर फैमिली के सभी लोग और करीबी दोस्त मौजूद हुए थे।

अपनी नई भाभी अलेखा का स्वागत करने के लिए करीना कपूर कपल की आरती उतारती नजर आईं। तस्वीर में आदर और अलेखा एक सोफे पर बैठे हैं और करीना पूजा की थाली लेकर कपल की आरती उतार रही हैं।

रणबीर कपूर ने भी अपने कजिन को नए जीवन की बधाई दी और आदर-अलेखा को माथे पर टीका लगाकर शुभकामनाएं दीं।

करिश्मा कपूर ने भी अपने कजिन भाई आदर की आरती की और अलेखा को टीका लगाकर मुस्कुराते हुए रोका की बधाई दी। इस दौरान ब्लैक अनारकली सूट में करिश्मा बेहद खूबसरूत लगीं।

फंक्शन में कपूर फैमिली के सदस्यों ने जमकर मस्ती की। करिश्मा के साथ सैफ अली खान, नव्या और आदर ने सेल्फी क्लिक की। तस्वीरों में पूरे कपूर खानदान को एक साथ देखा जा सकता है।

तो वहीं आदर और अरमान ने अपनी पार्टनर्स के सात पोज दिए। बता दें, आदर जैन पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया था। वहीं अलेखा तारा सुतारिया की बेस्ट फ्रेंड रह चुकी हैं

आदर के भाईयों ने गोद में उठाकर खूब एजॉय किया। रोका सेरेमनी में कपूर फैमिली के करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। पूरी फैमिली ने एक साथ पोज़ देकर इस शाम का जश्न मनाया।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved