Trending

पुलिस का खुलासा: पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई के गैंगस्टर ने नहीं बल्कि उनके करीबी ने 2 हजार लेकर दी धमकी

Table of Content

Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में बिहार पुलिस ने खुलासा किया है। एसपी ने कहा कि सांसद के सहयोगियों ने ही उन्हें धमकी दिलवाई थी। इसके एवज में धमकी देने वाले को 2 लाख रुपये देने की बात कही गई थी।

Pappu Yadav: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। आखिर इन धमकियों के पीछे कौन है? क्या वाकई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पप्पू यादव को धमकी दिलवा रहा है। हाल में जिस मामले का खुलासा हुआ है उसको देखकर लगता है कि अपने लोग ही पप्पू यादव को धमकी दिलवा रहे हैं।

दो दिन पहले पप्पू यादव को मिली धमकी के लेकर बिहार पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पप्पू यादव को धमकी भरा वीडियो मैसेज भेजने वाले रामबाबू को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि रामबाबू का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन नहीं है। वह पप्पू यादव का ही समर्थक है। वह उनकी जन अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता भी रह चुका है।

एसपी ने किया मामले का खुलासा
एसपी ने खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी ने पूछताछ में कहा कि सांसद के सहयोगियों ने ही उन्हें धमकी देने के लिए कहा था। इसके एवज में 2 लाख रुपये देने की बात कही गई थी, हालांकि, तत्काल 2 हजार रुपये ट्रांसफर भी किए गए थे।

लॉरेंस बिश्नोई से आरोपी का कोई लिंक नहीं
एसपी कार्तिकेय शर्मा ने आरोपी रामबाबू राय के बारे में कहा कि रामबाबू ने ही धमकी दी थी कि पप्पू यादव लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांग लें नहीं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। एसपी ने कहा कि हमारी जांच में पता चला कि ये व्यक्ति भोजपुर जिले का रहने वाला है। उसको पकड़ने के बाद पूछताछ के लिए पूर्णिया लाया गया। पूछताछ में कोई भी लिंक लॉरेंस बिश्नोई से नहीं पाया गया है।

अपने ने क्यों रची साजिश?
आखिर पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी उनके करीबी ने क्यों दी? यह सवाल उठना लाजमी है। तो इसका जवाब है कि इस तरह की धमकी से पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ जाएगी। एसपी के अनुसार, इस तरह के धमकी वाले दो वीडियो बनाये गए थे ,जिसमें से एक भेजा गया था। एसपी ने कहा कि सहयोगियों का नाम बताना ठीक नहीं होगा क्योंकि अभी उनसे भी पूछताछ चल रही है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved