Trending

Arvind Kejriwal: दिल्ली क्राइम पर बयान देकर बुरी तरह फंसे अरविंद केजरीवाल

Table of Content

आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने ताजा हमला किया है, जिस पर लोग भड़क गए हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बढ़ती आपराधिक वारदातों का हवाला देकर लगातार मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। सोमवार को भी मंगोलपुरी में एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आप सुप्रीमो ने इस वारदात का हवाला देकर भी केंद्र सरकार को घेरा है।

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अगर दिल्ली पुलिस का नियंत्रण दिल्ली सरकार के अधीन होता तो यह स्थिति नहीं बनती। खास बात है कि कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले अरविंद केजरीवाल अपने पुराने बयानों की वजह से भी फंस गए हैं। सबसे पहले बताते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने मंगोलपुरी मर्डर को लेकर क्या बयान दिया…

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि मंगोलपुरी में कल रात सरेआम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परसो भी दिल्ली में तीन मर्डर हुए थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को क्राइम के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। सबसे जरूरी अपनी और अपनी परिवार की सुरक्षा है।

अरविंद केजरीवाल पर भड़के यूजर्स

अरविंद केजरीवाल की इस पोस्ट पर यूजर्स भड़के हैं। ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दिल्ली में होने वाले क्राइम की याद क्यों आ गई। वहीं कुछ यूजर्स अरविंद केजरीवाल के पुराने वीडियो को भी साझा कर रहे हैं, जिसमें वो दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को क्राइम के मुद्दे पर घेरते दिख रहे हैं।

वीडियो में अरविंद केजरीवाल यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि दिल्ली पुलिस भले ही दिल्ली सरकार के अधीन नहीं, लेकिन मुख्यमंत्री भी कम नहीं होता है। अब यूजर्स तंज कस रहे हैं कि आप भी मुख्यमंत्री थे और अभी भी आम आदमी पार्टी की सीएम है, तो फिर केंद्र पर ही दोषारोपण क्यों कर रहे हैं।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved