World Test Championship 2024: साउथ अफ्रीका या श्रीलंका, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में किसकी उम्मीदें रहेंगी जिंदा

Table of Content

World Test Championship 2024: साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर तगड़ी फाइट चल रही है। गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में दोनों टीमें एड़ी चोटी का जोर लगा देंगी।

World Test Championship 2024: दुनियाई क्रिकेट में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस के लिए टॉप टीमों में प्रतिस्पर्धा जारी है। टीम इंडिया अंक तालिका (WTC Points Table) में पहले पायदान पर है। वहीं, भारत से पर्थ टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गया है। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट की जीत से जहां अफ्रीका को बड़ा फायदा मिला तो सबसे ज्यादा नुकसान ऑस्ट्रेलिया को पहुंचा।

इधर, श्रीलंका को भी अगले मैच में जीत काफी जरूरी है। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका दोनों टीमें फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में बनी हुई हैं। अफ्रीका की एक और जीत से उनकी फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं पक्की हो जाएंगी। इधर, श्रीलंका के लिए हालात मुश्किल हैं क्योंकि उसे अगले मैच के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी क्लीन स्वीप करना पड़ेगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों से काफी चुनौतियां मिल रही हैं। पहले टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका 191 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद अफ्रीकी गेंदबाजों ने लंका को महज 42 रन पर समेट दिया। जिसके बाद दूसरी पारी साउथ अफ्रीका ने अपना असली खेल दिखाया और 366 रन का बड़ स्कोर खड़ा किया। टीम को पहली पारी के आधार पर अच्छी बढ़त भी मिली। चौथी पारी में श्रीलंका 282 रन पर सिमट गई और अफ्रीका को 233 रन की बड़ी जीत हासिल हुई।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved