Trending

पानीपत में पीएम मोदी ने लॉन्च की बीमा सखी योजना, बोले- हम MSP पर खरीद रहे फसलें

Table of Content

PM मोदी पानीपत के सेक्टर 13-17 स्थित दशहरा ग्राउंड में पहुंच गए हैं। यहां प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए ‘ LIC बीमा सखी योजना’ लॉन्च कर दी है।

PM Modi Haryana Visit live update: पीएम मोदी ने पानीपत में ‘बीमा सखी योजना’ लॉन्च कर दी है। मंच पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, ऊर्जा एवं शहरी विकास केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम नायब सिंह सैनी, मंत्री श्रुति चौधरी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री अभी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं।

दरअसल, पीएम मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय आप सभी माताओं-बहनों ने एक नारा दिया था कि ‘म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा’ उस नारे को हम सभी ने अपना संकल्प बना दिया। उस संकल्प के साथ आज मैं आपके दर्शन करने आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज यहां बीमा सखी योजना की शुरुआत करने आया हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश की सभी महिलाओं को बधाई देता हूं। यहां से ही मुझे ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं अभियान शुरू करने का सौभाग्य मिला था। इसका सकारात्मक प्रभाव हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में हुआ है। अकेले हरियाणा में एक दशक में हजारों बेटियों का जीवन बचा है। इसी पानीपत की धरती से ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ हुआ है। यानी हमारा पानीपत नारी शक्ति प्रतिभूमि बन गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के मंत्र को जिस तरह से अपनाया है, वह देश के लिए उदाहरण बना है।

पीएम मोदी बोले- हम MSP पर फसलें खरीद रहें

इस दौरान पीएम मोदी ने शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का नाम लिए बिना कहा कि हम किसानों की फसलों को MSP पर खरीद रहे हैं। अकेले हरियाणा में MSP के तौर पर किसानों को 1 लाख करोड़ रुपए केंद्र सरकार की ओर से दिए जा चुके हैं।

सीएम नायब सिंह सैनी ने किय स्वागत

पीएम मोदी का यह कार्यक्रम पानीपत के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है। पीएम ने पहले रिमोट का बटन दबाकर करनाल में महाराणा प्रताप बागवानी यूनिवर्सिटी के मुख्य परिसर का शिलान्यास किया। इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी को शॉल और पराली से बनी उनकी तस्वीर भेंटकर उनका स्वागत किया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं दो लाख बीमा सखी बनाएंगे

पीएम से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 3 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य रखा था, जिसमें से 1 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया जा चुका है। नई योजना (बीमा सखी योजना) में 3 साल में 2 लाख बीमा सखी बनाई जाएगी।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने साधा निशाना

पीएम मोदी के दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने पर हरियाणा में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए पेंशन, 49 लाख महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देगी। आज पानीपत में पीएम महिलाओं के लिए बीमा योजना लॉन्च कर रहे हैं, उम्मीद है कि आज BJP सरकार महिलाओं के लिए चुनावों में किए गए इन वादों को भी पूरा करेगी।

22 जनवरी 2015 को पीएम मोदी ने किया था पानीपत का दौरा

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत का दौरा किया था। यहां से ही पीएम मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved