Trending

Ramayana: रणबीर कपूर ने पूरी की ‘रामायण’ पार्ट 1 की शूटिंग, बोले- ‘राम की भूमिका निभाना मेरे लिए सपने जैसा’

Table of Content

Ramayana Update: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के लिए फिलहाल फैंस को लंबा इतजार करना होगा। रणबीर कपूर जो इसमें भगवान राम की भूमिका निभाएंगे उन्होंने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Film Ramayana Update: अभिनेता रणबीर कपूर बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर हैं। ‘बर्फी’, ‘रॉकस्टार’, ‘ब्रह्मास्त्र’ से लेकर ‘एनिमल’ तक उन्होंने पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाकर खूब तारीफें बटोरी हैं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ सुर्खियों में है। नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में वह श्री राम का किरदार निभाते दिखेंगे, जिसकी शूटिंग हाल ही में रणबीर ने पूरी की है। एक्टर ने पहली बार अपनी आगामी माइथेलॉजिकल फिल्म को लेकर अपडेट दिया है और इसपर बात की।

अपनी फिल्म रामायण पर बोले रणबीर कपूर
ऐसा पहली बार होगा कि रणबीर कपूर पर्दे पर राम की भूमिका में होंगे। उन्होंने फिल्म के बार में मीडिया हाउस डेडलाइन से बात करते हुए कुख अपडेट दी हैं। रणबीर ने कहा, “मैं फिलहाल रामायण नाम की फिल्म पर काम कर रहा हूं, जो भारत की सबसे महान कहानी है। इसका निर्माण नमित मल्होत्रा ​​कर रहे हैं… इसमें दुनियाभर से कलाकार, निर्माता और विभिन्न क्रू सदस्य शामिल हैं। ये फिल्म दो भागों में बन रही है। यह भगवान राम और रावण की कहानी है।”

दूसरे भाग की शूटिंग जल्द होगी शुरू
उन्होंने आगे कहा- “हम जिस तरह की तकनीक से ये कहानी लेकर आ रहे हैं, उससे नई पीढ़ी को भगवान राम के बारे में एक रोमांचक कहानी का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। रणबीर ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में भी रामायण पर बात करते हुए कहा- ये फिल्म नितेश तिवारी बना रहे हैं जिसके दो भाग आएंगे। मैंने पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करूंगा। मेरे लिए राम का किरदार निभाना किसी सपने जैसा है। इस फिल्म से भारतीय संस्कृति के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।”

आपको बता दें, फिल्म रामायण दो बागों में रिलीज की जाएगी। पहला भाग साल 2026 में आएगा, वहीं रामायण भाग 2 2027 में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर के अलावा साईं पल्लवी माता सीता के रोल में होंगी, लक्ष्मण की भूमिका में एक्टर रवि दुबे का नाम सामने आया है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved