Trending

Baby John Review: सलमान के कैमियो ने मचाया धमाल, जानें वरुण धवन की फिल्म पर क्या बोले दर्शक

Table of Content

Baby John X Review: वरुण धवन की बेबी जॉन 25 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है जो खूब लाइमलाइट बटोर रहा है।

Baby John Social Media Review: लंबे समय बाद वरुण धवन एक खूंखार एक्शन अवतार के साथ पर्दे पर वापस आए हैं। काफी समय से दर्शकों को ‘बेबी जॉन’ की रिलीज का इंतजार था जो आखिरकार 25 दिसंबर को पूरा हुआ। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में वरुण के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। इसका डायरेक्शन कलीस ने किया है वहीं ‘पठान’ बनाने वाले एटली इसके प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने इसका रिव्यू देना शुरू कर दिया है। लोग जितना वरुण और अन्य स्टार्स की तारीफें कर रहे हैं, उससे ज्यादा लाइमलाइट तो सलमान खान ने बटोर ली है। बता दें, ‘बेबी जॉन’ में सलमान खान का एक कौमियो है जो ऑडियंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। सलमान की एंट्री ने थिएटर में खूब सीटियां और तालियों की गूंज बटोरी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फिल्म को लेकर लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved